Saturday, November 8, 2025
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आम महोत्सव, 2025 का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आम महोत्सव, 2025 का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित ज्ञान भवन में फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर आम महोत्सव, 2025 का उद्घाटन किया .

firstreport desk2 by firstreport desk2
4 months ago
in पटना, पॉलिटिक्स, बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आम महोत्सव, 2025 का किया  उद्घाटन
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

रसूखदार कैदियों केलिए जेल में अय्याशी की पूरी व्यवस्था करा रही हेमंत सरकार…..बाबूलाल मरांडी !

बिहार चुनाव में जोर-शोर से प्रचार कार्य में लगी है अंबा प्रसाद !

घाटशिला उपचुनाव में सियासी संग्राम तेज !

हेमंत सरकार के खिलाफ प्रदेश भाजपा जारी करेगी आरोप पत्र !

पटना :मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित ज्ञान भवन में फीता काटकर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर आम महोत्सव, 2025 का उद्घाटन किया।
उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने आम महोत्सव के अवसर पर राज्य के विभिन्न जिलों से आए हुए आम उत्पादकों द्वारा लगाए गए आम की विभिन्न प्रजातियों का बारीकी से अवलोकन किया और प्रसन्नता व्यक्त की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रजातियों के आमों के उत्पादन और विशिष्टता के बारे में उत्पादकों से जानकारी ली।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिह्न तथा कृषि विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार ने आम का पौधा भेंटकर स्वागत किया।
ज्ञातव्य है कि ज्ञान भवन में 28-29 जून को आम महोत्सव-2025 का भव्य आयोजन हो रहा है। राज्य के सभी जिलों से करीब 800 आम उत्पादकों के द्वारा 5 हजार प्रदर्शों के साथ प्रदर्शनी में भाग लिया गया है। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में ‘आम खाओ और इनाम पाओ’ सहित विभिन्न प्रतियोगिताएँ आयोजित की जा रही हैं। होनेवाली प्रतियोगिताओं में किसान और बच्चे भाग ले सकते हैं। विजेता प्रतिभागी को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।
इस आम महोत्सव का मुख्य आकर्षण आम की विभिन्न प्रजातियों का प्रदर्शन है। इस महोत्सव में बिहार में मौजूद आमों की विविधता को भी देखा जा सकता है। यहाँ लगने वाली प्रदर्शनी में बिहार में पाये जाने वाले मालदह, जर्दालू, गुलाबखास, जर्दा बम्बई, लंगड़ा, दशहरी, कृष्णभोग, अल्फांसो, हुस्न-ए-आरा, बेनजीर, फजली, सीपिया आदि आमों को देखा जा सकता है। कृषि विभाग आम उत्पादन और संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विगत कई वर्षों से आम महोत्सव का आयोजन करता आ रहा है। इस वर्ष के आयोजन का थीम है ‘पुराने बागों का जीर्णोद्धार, भावी पीढ़ियों को उपहार’। राज्य सरकार के इस अनूठे प्रयास से न केवल आम उत्पादकों को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि राज्य के बागवानी क्षेत्र में नवाचार और प्रगति को भी बढ़ावा मिलेगा। बिहार में आम का उत्पादन काफी बड़े पैमाने पर होता है। करीब 1.65 लाख हेक्टेयर में आम का उत्पदान किया जाता है। कृषि रोड मैप के लागू होने से वर्ष 2007-08 की तुलना में उत्पादन में करीब 82 प्रतिशत की वृद्धि हुयी है। सरकार के द्वारा राज्य में आम के गुणवत्तापूर्ण उत्पादन हेतु आम विकास योजना संचालित है। वर्ष 2018 में भागलपुर के जर्दालू आम को जी०आई० टैग प्रदान किया गया है। आम महोत्सव का आयोजन आम उत्पादक व्यापारी, प्रसंस्करण करनेवाले वैज्ञानिक, निर्यातक सभी को एक मंच प्रदान करता है। राज्य में स्थित कृषि विश्वविद्यालयों, कृषि विज्ञान केन्द्र, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर मैंगो, वैशाली के द्वारा आम विकास के हर पहलु पर कृषकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री सह कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पाण्डे, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, कृषि विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, मुख्यमंत्री के के विशेष कार्य पदाधिकारी
गोपाल सिंह, निदेशक उद्यान अभिषेक कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Tags: #Chief Minister Nitish Kumar #inaugurated #the Mango Festival# 2025 .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

सरयू ने लिखा स्वास्थ्य मंत्री को पत्र !

सरयू ने लिखा स्वास्थ्य मंत्री को पत्र !

by firstreport desk2
3 days ago
0

जमशेदपुर :जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने जानना चाहा है कि राज्य के स्वास्थ्य विभाग में ऐसा क्या चल...

व्यापारियों से माफ़ी मांगे हेमंत सोरेन: आदित्य साहू !

व्यापारियों से माफ़ी मांगे हेमंत सोरेन: आदित्य साहू !

by firstreport desk2
3 days ago
0

रांची :मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ब्यान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य साहू...

झारखंड कैबिनेट में कैम्बो मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना पर लगी मुहर !

झारखंड कैबिनेट में कैम्बो मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना पर लगी मुहर !

by firstreport desk2
4 days ago
0

मांडर: मांडर विधानसभा क्षेत्र के बहु प्रतीक्षित योजना कैम्बो मेगा लिफ्ट सिंचाई योजना पर झारखंड की हेमंत सोरेन कैबिनेट ने...

मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ने खेलों की दुनिया में झारखंड को दी है अलग पहचान !

झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में संपन्न हुई !

by firstreport desk2
5 days ago
0

रांची :झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की अध्यक्षता में संपन्न हुई.प्रोजेक्ट भवन में हुई इस बैठक में 13...

जनजाति गौरव दिवस से  झारखंड हुआ सम्मानित-बाबूलाल मरांडी !

हेमंत सोरेन की कार्यशैली का अनुसरण कर रहे राज्य के भ्रष्ट पुलिस अधिकारी….बाबूलाल मरांडी !

by firstreport desk2
5 days ago
0

रांची :भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज राज्य पुलिस कारनामों को उजागर करते हुए मुख्यमंत्री पर...

बोकारो जिला के चन्द्रपुरा प्रखंड के गांव में सीएम हेमंत !

बोकारो जिला के चन्द्रपुरा प्रखंड के गांव में सीएम हेमंत !

by firstreport desk2
5 days ago
0

बोकारो :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज पूर्व मंत्री स्व० जगरनाथ महतो के चन्द्रपुरा प्रखंड, अलारगो गांव स्थित आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री यहां...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • 400 करोड़ के जमीन फर्जीवाड़ा केस में चार्जशीट दायर !

    400 करोड़ के जमीन फर्जीवाड़ा केस में चार्जशीट दायर !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • पूर्व विधायक एनडीए प्रत्याशी अनंत सिंह गिरफ्तार !

    1 shares
    Share 0 Tweet 0
  • बिहार में 2 IPS स्वीटी सेहरावत ट्रांसफर पटना औरंगाबाद डीएसपी अमानुल्लाह खान समेत 33 डीएसपी का ट्रांसफर !

    25 shares
    Share 10 Tweet 6
  • प्रेमी ने नाबालिग गर्लफ्रेंड को कुल्हाडी काट !

    1 shares
    Share 0 Tweet 0
  • भाजपा कर रही है जनता को गुमराह : झामुमो !

    1 shares
    Share 0 Tweet 0

अभी अभी

गरीबों, किसानों, और युवाओं की आवाज अब बदलाव का स्पष्ट संदेश दे रही है-अंबा प्रसाद !

गरीबों, किसानों, और युवाओं की आवाज अब बदलाव का स्पष्ट संदेश दे रही है-अंबा प्रसाद !

November 7, 2025
भ्रष्टाचार पर बोलने से पहले अपने शासनकाल के आईने में झांकें भाजपा नेता !

भाजपा कर रही है जनता को गुमराह : झामुमो !

November 7, 2025
सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों को लेकर फिर से सख्त रुख दिखाया है !

सुप्रीम कोर्ट ने आवारा कुत्तों को लेकर फिर से सख्त रुख दिखाया है !

November 7, 2025
योग नगरी ऋषिकेश–हावड़ा दून एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 13010) से भारी मात्रा में कछुओं की तस्करी !

योग नगरी ऋषिकेश–हावड़ा दून एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 13010) से भारी मात्रा में कछुओं की तस्करी !

November 7, 2025
आईपीएस तदाशा मिश्रा को झारखण्ड का प्रभारी डीजीपी बनाया गया  !

आईपीएस तदाशा मिश्रा को झारखण्ड का प्रभारी डीजीपी बनाया गया !

November 7, 2025
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.