Sunday, April 12, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 6 महत्वपूर्ण योजना घोषणा की !

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 6 महत्वपूर्ण योजना घोषणा की !

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पंचायती राज व्यवस्था के तहत ग्राम पंचायत, पंचायत समिति एवं जिला परिषद् के प्रतिनिधियों के शिष्टमंडल के साथ की बैठक .

firstreport desk2 by firstreport desk2
10 months ago
in पटना, पॉलिटिक्स, बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 6  महत्वपूर्ण योजना  घोषणा की   !
2
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में पंचायती राज व्यवस्था के तहत ग्राम पंचायत, पंचायत समिति एवं जिला परिषद् के प्रतिनिधियों के शिष्टमंडल के साथ बैठक की।
बैठक को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि बहुत खुशी की बात है कि पंचायती राज व्यवस्था के तहत ग्राम पंचायत, पंचायत समिति एवं जिला परिषद् के प्रतिनिधियों के शिष्टमंडल के साथ बैठक आयोजित की गयी है। मुख्य सचिव एवं विभागीय पदाधिकारियों के द्वारा आपकी मांगों से हमें अवगत कराया गया है। आपकी अधिकतर मांगों के संबंध में पंचायती राज विभाग नियमानुसार कारवाई कर रहा है, उनमें से जो आपकी महत्वपूर्ण मांग है, उनके संबंध में मैं निम्न घोषणा करता हूँ।

मुख्यमंत्री ने घोषणा करते हुये कहा-

1. ग्राम पंचायतों के मुखिया को मनरेगा योजना में अब तक 5 लाख रूपये तक की योजनाओं की प्रशासनिक स्वीकृति की शक्ति प्राप्त है। इस सीमा को बढ़ाकर 10 लाख रूपये तक करने का आदेश दिया जा रहा है।
2. पंचायती राज संस्थाओं के सभी स्तर के प्रतिनिधियों के मासिक भत्ता को डेढ़ गुणा बढ़ाने का आदेश दिया जा रहा है।
3. हमने यह लक्ष्य रखा है कि राज्य के सभी ग्राम पंचायतों में इस वर्ष होनेवाले चुनाव से पूर्व पंचायत सरकार भवन बनकर तैयार हो जाये। इसके लिए राज्य सरकार के द्वारा शेष बचे 1069 नये पंचायत सरकार भवनों की भी स्वीकृति दे दी गयी है। इन स्वीकृत पंचायत सरकार भवनों के निर्माण का जिम्मा ग्राम पंचायत को देने का आदेश दिया जा रहा है। इसके लिए जमीन यदि मुख्यालय वाले गाँव में नहीं है तो पास वाले गाँव में भी जमीन ली जा सकती है। मुझे आशा है कि आप शीघ्र ही जमीन का चयन कर कार्य प्रारम्भ करेंगे एवं समय से पहले पंचायत सरकार भवन निर्माण का कार्य पूर्ण हो जाएगा।

ये भीपढ़िये

झारखंड को स्वास्थ्य के क्षेत्र में तीसरे से नंबर वन बनाना हमारा लक्ष्य : डॉ. इरफान अंसारी

नीति आयोग ने यह स्पष्ट कर दिया है कि राजकोष कंगाल है -राकेश सिन्हा !

हेमंत सरकार के संरक्षण में चल रहा राज्य में अवैध उत्खनन, लूट कारोबार -बाबूलाल मरांडी !

राजकोष कंगाल,सिस्टम बेहाल,अधिकारी कर्मचारी के भुगतान पर सवाल – प्रतुल शाह देव !

4. पंचायत प्रतिनिधियों के शस्त्र अनुज्ञप्ति के आवेदन को जिला पदाधिकारी निर्धारित समय सीमा के अंदर नियमानुसार निष्पादित करने की कार्रवाई करेंगे।
5. पंचायत प्रतिनिधियों को पहले केवल आकस्मिक मृत्यु होने पर ही 5 लाख रूपये का अनुग्रह अनुदान की राशि दी जाती थी, अब पंचायत प्रतिनिधियों के अपने कार्य काल में सामान्य मृत्यु होने पर भी 5 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान देने का आदेश दिया, जा रहा है। साथ ही,, यदि पंचायत प्रतिनिधि, बीमारी से ग्रसित होते हैं तो उन्हें भी मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष से स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने का आदेश दिया जा रहा है।
6. त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं द्वारा उन्हें प्राप्त 15वें वित्त आयोग एवं राज्य वित्त आयोग की राशि का उपयोग में तेजी लाने के लिये 15 लाख रूपये तक की योजनाओं का कार्यान्वयन विभागीय तौर पर किया जा सकेगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2006 में पंचायती राज संस्थाओं एवं वर्ष 2007 में नगर निकाय के चुनावों में महिलाओं को 50 प्रतिशत का आरक्षण दिया गया। हमलोगों ने महिलाओं के उत्थान के लिये काफी कार्य किया है। बड़ी संख्या में महिलायें प्रतिनिधि बनकर समाज में नेतृत्व कर रही हैं। सभी वर्गों के विकास के लिये हमलोगों ने काम किया है। हम हमेशा प्रतिनिधियों से मिलते रहते हैं। बचे हुये पंचायत सरकार भवन जल्द से जल्द बनकर तैयार हो जायेगा, जिसमें सारी व्यवस्थायें की गयी हैं। इसका लाभ पंचायत के लोगों को मिलेगा और जनप्रतिनिधियों को भी समस्याओं के समाधान में सहूलियत मिलेगी। पंचायत निकायों से यहां आये हुए प्रतिनिधिगण को मैं बधाई देता हूँ और आप सभी का स्वागत करता हूँ।

बैठक में जिला परिषद् संघ की प्रतिनिधि कृष्णा यादव, पंचायत समिति की प्रमुख रश्मि कुमारी, मुखिया संघ के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय तथा पंच-सरपंच संघ के अध्यक्ष अमोद कुमार निराला ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी-अपनी बातें रखीं। सभी प्रतिनिधियों ने पंचायती राज व्यवस्था के उत्थान के लिए किये गये कार्यों के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रशंसा की और कहा कि आपके नेतृत्व में बिहार आगे बढ़ रहा है तथा आपके द्वारा पंचायती राज व्यवस्था में किये गये कार्यों का लाभ लोगों को मिल रहा है।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृतलाल मीणा, विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, ग्रामीण विकास विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पंचायती राज विभाग के सचिव मनोज कुमार, वित्त विभाग के सचिव जय सिंह, पंचायती राज विभाग के निदेशक प्रशांत सी०एच० सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: #Chief Minister Nitish Kumar #announced #6 important schemes .
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

14 साल पुराना ट्रेजरी घोटाला ,भाजपा की रघुवर सरकार की देन -विनोद पांण्डे !

ट्रेज़री से अवैध निकासी में बेनकाब होंगे भाजपा नेताओं के चेहरे : विनोद पांडेय !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भाजपा द्वारा लगाए गए आरोपों पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। झामुमो महासचिव विनोद कुमार पांडेय...

भाजपा का बयान झूठ, भ्रम और सस्ती राजनीति — सतीश पौल मुंजनी  !

जनता को गुमराह करने की साज़िश – सतीश पौल मुंजनी !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रतिपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी...

झारखंड सीएम  हेमन्त सोरेन ने वीर शहीद सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि !

झारखंड सीएम हेमन्त सोरेन ने वीर शहीद सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन आज हूल विद्रोह के महानायक वीर शहीद सिदो-कान्हू की जयंती के अवसर...

14 साल पुराना ट्रेजरी घोटाला ,भाजपा की रघुवर सरकार की देन -विनोद पांण्डे !

14 साल पुराना ट्रेजरी घोटाला ,भाजपा की रघुवर सरकार की देन -विनोद पांण्डे !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भाजपा द्वारा लगाए जा रहे आरोपों पर तीखा जवाब देते हुए कहा है कि...

बिहार राज्य में उत्पादित मछलियों का होगा बड़े पैमाने पर निर्यात : सुरेंद्र मेहता !

बिहार राज्य में उत्पादित मछलियों का होगा बड़े पैमाने पर निर्यात : सुरेंद्र मेहता !

by firstreport desk2
2 days ago
0

पटना :बिहार राज्य में उत्पादित मछलियों को बड़े पैमाने पर दुनिया के बाजार में भेजने का प्रयास किया जा रहा...

बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप को मिला प्रतिष्ठित 17वां CIDC विश्वकर्मा अवॉर्ड 2026 !

बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप को मिला प्रतिष्ठित 17वां CIDC विश्वकर्मा अवॉर्ड 2026 !

by firstreport desk2
2 days ago
0

पटना :बिहार के बुनियादी ढांचा विकास और विरासत संरक्षण के प्रयासों को आज राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी पहचान मिली...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • पंचायतों को ₹52 लाख से अधिक की ऐतिहासिक स्वीकृति !

    पंचायतों को ₹52 लाख से अधिक की ऐतिहासिक स्वीकृति !

    17 shares
    Share 7 Tweet 4
  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    196 shares
    Share 78 Tweet 49
  • बीजेपी अध्यक्ष आदित्य साहू द्वारा कांग्रेस पर निराधार, भ्रामक और ध्यान भटकाने की राजनीति का हिस्सा है !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • झारखंड सीएम हेमन्त सोरेन ने वीर शहीद सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • JVM श्यामली के छात्रों ने JEE Advanced 2025 में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन !

    11 shares
    Share 4 Tweet 3

अभी अभी

आईजीआरएस की मार्च की रिपोर्ट में रामपुर ने फिर मारी बाजी !

आईजीआरएस की मार्च की रिपोर्ट में रामपुर ने फिर मारी बाजी !

April 12, 2026
पं. बंगाल के चुनावी रण में उतरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ !

पं. बंगाल के चुनावी रण में उतरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ !

April 12, 2026
स्कूल में उत्पाद सिपाही परीक्षा के पेपर लीक की तैयारी !

स्कूल में उत्पाद सिपाही परीक्षा के पेपर लीक की तैयारी !

April 12, 2026
बिहार मुख्यमंत्री ने देशवासियों को महावीर जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं !

सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोसले का निधन देश के लिये अपूरणीय क्षति – मुख्यमंत्री !

April 12, 2026
विकसित भारत का लक्ष्य महिलाओं के सहयोग और योगदान के बिना संभव नहीं : गीता कोड़ा !

विकसित भारत का लक्ष्य महिलाओं के सहयोग और योगदान के बिना संभव नहीं : गीता कोड़ा !

April 12, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.