Thursday, March 26, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान नालंदा जिले को दी 810 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात !

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान नालंदा जिले को दी 810 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात !

मुख्यमंत्री ने 316 करोड़ रुपये की लागत से 110 योजनाओं का उद्घाटन एवं 494 करोड़ रुपये की लागत से 106 योजनाओं का किया शिलान्यास .

firstreport desk2 by firstreport desk2
1 hour ago
in पटना, पॉलिटिक्स, बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान नालंदा जिले को दी 810 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात !
1
SHARES
4
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रामनवमी महोत्सव” के मद्देनज़र विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने शिष्टाचार भेंट की !

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने असम विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारकों वाली सूची चुनाव आयोग को भेजी !

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने 76 चिकित्सा पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया !

बिहार मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान कैमूर जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की !

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में नालंदा जिले में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली और कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया।
मुख्यमंत्री ने बिहारशरीफ-रांची रोड के भरावपर में 84.81 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित फ्लाईओवर (1620 मी0) का शिलापट्ट अनावरण कर लोकार्पण किया। लोकार्पण के पश्चात् मुख्यमंत्री ने इस फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहारशरीफवासियों की बहुत पहले से मांग थी जो आज पूरी हो गयी। इसके निर्माण से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और यहां की यातायात व्यवस्था सुगम होगी। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री कोसुक ग्राम स्थित कोसुक रिवर फ्रंट कार्य स्थल पर पहुंचे एवं पंचाने नदी में पक्का सुरक्षात्मक कार्य एवं रिवर फ्रंट विकास कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बिहारशरीफ प्रखंड अंतर्गत ग्राम कोसुक से सिपाह पुल के बीच में पंचाने नदी के तट विकास एवं पक्का सुरक्षात्मक कार्य के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने नालंदा जिले में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। इस क्रम में मुख्यमंत्री ने पंचाने सिंचाई योजना का पुनर्स्थापन कार्य, ग्राम लारी, मकनपुर प्रखंड-नूरसराय से ग्राम धनौली तक अधियारा नदी का तल की सफाई एवं नया आर०सी०सी० एंटी फ्लड स्लुईस गेट का निर्माण कार्य, सरमेरा प्रखंड अंतर्गत गोपालवाद जमींदारी बांध एवं धनाबॉडी जमींदारी बांध का पुनर्स्थापन कार्य, जल निस्सरण प्रमंडल, एकंगरसराय के अधीन बाढ़ नियंत्रण एवं कटाव निरोधी कार्य, राजगीर स्थित ब्रह्मकुंड परिसर का विकास कार्य, बरगाही आहर-पईन योजना का जीर्णोद्धार कार्य, नूरसराय के संगत के पास हो रहे जलजमाव के निवारण हेतु कार्य, ईको टूरिज्म के दृष्टिकोण से राजगीर क्षेत्र में अवस्थित ऐतिहासिक स्थानों का संरक्षण तथा जयप्रकाश उद्यान तथा वेणुवन पार्क, घोड़ा कटोरा आदि के विकास कार्य, डायनासोर पार्क सहित जिले में अन्य क्रियान्वित योजनाओं तथा प्रगति यात्रा के दौरान घोषित की गई योजनाओं की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी काम तेज गति से पूर्ण करें।
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने बिहारशरीफ नगर निगम अवस्थित दीपनगर स्टेडियम में बने कार्यक्रम स्थल से रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर नालंदा जिले के लिए 316
करोड़ रुपये की लागत से 110 योजनाओं का उ‌द्घाटन एवं 494 करोड़ रुपये की लागत से 106 योजनाओं का शिलान्यास किया।
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस क्रम में मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों द्वारा जीविकोपार्जन कार्य से जुड़े हुए विभिन्न गतिविधियों एवं उत्पादों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने 17811 जीविका स्वयं सहायता समूह की दीदियों को 393.50 करोड़ रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। वहां उपस्थित जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि आपने महिलाओं की तरक्की के लिए काफी काम किया है। हम सभी जीविका दीदियां सरकार द्वारा चलाई जा रहीं योजनाओं से काफी तरक्की कर रही हैं। हमारा परिवार आगे बढ़ रहा है। आपकी कृपा से हमलोग खुशहाल जीवन व्यतीत कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपलोग ऐसे ही काम करते रहिए और आगे बढ़िए। सरकार आपलोगों की हरसंभव मदद करेगी।
मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, दिव्यांगजन सशक्तीकरण योजना, समग्र गव्य विकास योजना सहित अन्य योजना के लाभुकों को सांकेतिक चेक प्रदान किया। साथ ही खेल विभाग, ऊर्जा विभाग, शिक्षा विभाग, गृह विभाग, कृषि विभाग, उद्योग विभाग, स्वास्थ्य विभाग, समाज कल्याण विभाग सहित अन्य विभागों के विकास कार्यों से संबंधित स्टॉलों का निरीक्षण किया और उसकी सराहना की। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी लोग अच्छे से काम करें और बिहार को देश के पांच अग्रणी विकसित राज्यों में शामिल कराने के लिए एकजुट होकर काम करें।
निरीक्षण के दौरान जल संसाधन मंत्री सह नालंदा जिला के प्रभारी मंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार, विधायक डॉ० सुनील कुमार, विधायक रूहेल रंजन, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ० बी० राजेन्दर, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेष पराशर, पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक जितेंद्र राणा, नालंदा जिला के जिलाधिकारी कुंदन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री भारत सोनी सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: #During the Samriddhi Yatra# the Chief Minister# gifted schemes #worth Rs 810 crore #to Nalanda district.
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान कैमूर जिले को दी 209 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात !

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान कैमूर जिले को दी 209 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात !

by firstreport desk2
2 days ago
0

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में कैमूर जिले के चैनपुर प्रखंड अंतर्गत निर्माणाधीन अल्पसंख्यक...

बिहार मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा के दौरान कैमूर जिले में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए !

बिहार मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा के दौरान कैमूर जिले में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए !

by firstreport desk2
2 days ago
0

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज समृद्धि यात्रा के क्रम में कैमूर जिला अंतर्गत चैनपुर प्रखंड के अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का हित सुरक्षित.प्रदीप वर्मा !

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का हित सुरक्षित.प्रदीप वर्मा !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :भाजपा प्रदेश महामंत्री एवम सांसद डॉ प्रदीप वर्मा ने आज झामुमो नेता सुप्रियो भट्टाचार्य की प्रेसवार्ता पर करारा पलटवार...

रामगढ़ कृषि मेला में करोड़ों की परिसंपत्तियों का वितरण !

रामगढ़ कृषि मेला में करोड़ों की परिसंपत्तियों का वितरण !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रामगढ़ :झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मध्य-पूर्व में जारी ईरान-अमेरिका-इजरायल तनाव और युद्ध की...

झारखंड सरकार खून देने में नहीं, खून चूसने में लगी है :राफ़िया नाज़ !

झारखंड सरकार खून देने में नहीं, खून चूसने में लगी है :राफ़िया नाज़ !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :झारखंड भाजपा की प्रदेश प्रवक्ता राफ़िया नाज़ ने झारखंड सरकार के स्वास्थ्य विभाग पर तीखा हमला बोलते हुए कहा...

झारखण्ड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती में सार्थक भूमिका निभाये बैंकर्स – राधाकृष्ण किशोर ,वित्त मंत्री !

झारखण्ड की ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती में सार्थक भूमिका निभाये बैंकर्स – राधाकृष्ण किशोर ,वित्त मंत्री !

by First Report Live (Bureau)
3 days ago
0

रांची :झारखंड राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति 94 वीं त्रैमासिक बैठक वित्त मंत्री श्री राधाकृष्ण किशोर मुख्य अतिथि की उपस्थिति में...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    176 shares
    Share 70 Tweet 44
  • मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सरना पूजा समिति प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की !

    23 shares
    Share 9 Tweet 6
  • झारखंड में आईसीयू सेवाओं का होगा कायाकल्प – अपर मुख्य सचिव !

    22 shares
    Share 9 Tweet 6
  • आरसीएच सभागार में समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये !

    13 shares
    Share 5 Tweet 3
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    23 shares
    Share 9 Tweet 6

अभी अभी

समृद्धि यात्रा के तहत नालंदा में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री !

समृद्धि यात्रा के तहत नालंदा में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री !

March 26, 2026
बिहार मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान नालंदा जिले से संबंधित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की !

बिहार मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान नालंदा जिले से संबंधित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की !

March 26, 2026
मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान नालंदा जिले को दी 810 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात !

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान नालंदा जिले को दी 810 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात !

March 26, 2026
आरक्षण का लाभ उन्हीं को मिले जिनके लिए व्यवस्था बनाई गई है :बाबूलाल मरांडी !

आरक्षण का लाभ उन्हीं को मिले जिनके लिए व्यवस्था बनाई गई है :बाबूलाल मरांडी !

March 26, 2026
झारखण्ड में पिछले 2-3 दिनों की ठंडी और बरसाती हवाओं के बाद गर्मी का सामना !

झारखण्ड में पिछले 2-3 दिनों की ठंडी और बरसाती हवाओं के बाद गर्मी का सामना !

March 26, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.