Saturday, February 21, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना पर किया हस्तांतरण !

मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना पर किया हस्तांतरण !

मुख्यमंत्री ने लाभुकों के खाते में 271 करोड़ 15 लाख रूपये की राशि का डी०बी०टी० के माध्यम से किया हस्तांतरण .

firstreport desk2 by firstreport desk2
8 months ago
in पटना, पॉलिटिक्स, बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
मुख्यमंत्री ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना पर किया हस्तांतरण  !
1
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज !

मुख्य सचिव ने खेल विभाग की समीक्षा की !

सिर्फ राहत नहीं, तैयारी भी, बाढ़ पीड़ित 10 लाख परिवारों को 680 करोड़ का भुगतान !

फार्मर आईडी के बिना भी नहीं रुकेगा योजनाओं का लाभ: राम कृपाल यादव !

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 1, अण्णे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना एवं मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लाभुकों के खाते में 271 करोड़ 15 लाख रूपये की राशि का डी०बी०टी० के माध्यम से हस्तांतरण किया। आज के इस कार्यक्रम में पाँच सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के कुल 61 लाख 29 हजार 548 लाभुकों को 254 करोड़ 45 लाख 5 हजार 900 रूपये तथा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के 85 हजार 556 लाभुकों को 16 करोड़ 70 लाख 33 हजार रूपये की राशि हस्तंतरित की गयी अर्थात कुल 62 लाख 15 हजार 104 लाभुकों को कुल 271 करोड़ 15 लाख 38 हजार 900 रूपये की राशि डी०बी०टी० के माध्यम से हस्तांतरित की गयी।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि खुशी की बात है कि आज कुल 62,15,104 (बासठ लाख पन्द्रह हजार एक सौ चार) लाभुकों को 271,15,38,900 (दो सौ एकहत्तर करोड़ पन्द्रह लाख अड़तीस हजार नौ सौ) रुपये की राशि हस्तानांतरित की गयी है, जिसमें इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना तथा इन्दिरा गाँधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के अन्तर्गत केन्द्र सरकार की ओर से 93.50 करोड़ तथा राज्य सरकार की ओर से 87.55 करोड़ की राशि सम्मिलित है। इसके अलावा राज्य सरकार की ओर से संचालित योजनाओं बिहार निःशक्तता योजना, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना तथा मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना अन्तर्गत राज्य सरकार की ओर से कुल 90.08 करोड़ की राशि दी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार निःशक्तता पेंशन योजना के तहत 9 लाख 64 हजार 220 लाभार्थियों को 38 करोड़ 68 लाख 95 हजार 600 रूपये की राशि राज्य सरकार की तरफ से हस्तांतरित की गयी है। लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 8 लाख 63 हजार 76 लाभार्थियों को राज्य सरकार की तरफ से 34 करोड़ 69 लाख 19 हजार 600 रूपये की राशि हस्तांतरित की गयी है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 35 लाख 59 हजार 667 लाभार्थियों को केन्द्र की तरफ से 75 करोड़ 66 लाख 14 हजार 550 रूपये तथा राज्य सरकार की तरफ से 75 करोड़ 66 लाख 14 हजार 550 रूपये की राशि हस्तांतरित की गयी है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना के तहत 1 लाख 10 हजार 583 लाभार्थियों को 2 करोड़ 65 लाख 42 हजार 80 रूपये की राशि केन्द्र सरकार द्वारा जबकि 1 करोड़ 76 लाख 94 हजार 720 रूपये की राशि राज्य सरकार द्वारा हस्तांतरित की गयी है। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के तहत 6 लाख 32 हजार 2 लाभार्थियों को केन्द्र सरकार की तरफ से 15 करोड़ 19 लाख 34 हजार 880 तथा राज्य सरकार की तरफ से 10 करोड़ 12 लाख 89 हजार 920 रूपये की राशि हस्तांतरित की गयी है। यानि कुल 61 लाख 29 हजार 548 लाभुकों के बीच कुल 254 करोड़ 45 लाख 5 हजार 900 रूपये
की राशि हस्तांतरित की गयी जिसमें केन्द्र सरकार की तरफ से 93 करोड़ 50 लाख 91 हजार 510 रूपये तथा राज्य सरकार की तरफ से 160 करोड़ 94 लाख 14 हजार 390 रूपये की राशि शामिल है। मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के तहत 85 हजार 556 लाभुकों को राज्य सरकार की तरफ से 16 करोड़ 70 लाख 33 हजार रूपये की राशि हस्तांतरित की गयी है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार का भी सभी क्षेत्रों में पूरा सहयोग मिल रहा है। इन योजनाओं में भी केन्द्र सरकार द्वारा राशि प्रदान की गयी है। समाज कल्याण विभाग द्वारा जो सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनायें चलायी जा रही हैं उसका लाभ लोगों को मिल रहा है। समाज कल्याण विभाग सभी सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के संबंध में लोगों को अवगत कराये और इसका लाभ लोगों को मिलता रहे।
कार्यक्रम में समाज कल्याण विभाग की सचिव श्रीमती बंदना प्रेयसी ने मुख्यमंत्री को हरित पौधा भेंटकर स्वागत किया।

कार्यक्रम के दौरान समाज कल्याण विभाग की सचिव बंदना प्रेयसी, सामाजिक सुरक्षा निदेशालय की निदेशक रंजीता एवं आई०सी०डी०एस० के निदेशक अमित कुमार पाण्डेय ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभागों की योजनावार उपलब्धियों की जानकारी दी। इस दौरान जानकारी दी गयी कि वित्तीय वर्ष 2005-06 में 12 लाख 25 हजार 106 लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं का लाभ दिया जा रहा था जबकि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 1 करोड़ 9 लाख 69 हजार 255 लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का लाभ दिया जा रहा है। वित्तीय वर्ष 2005-06 में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं पर 9834.32 लाख रूपये की राशि खर्च की जा रही थी जबकि वित्तीय वर्ष 2024-25 में 524167.02 लाख रूपये की राशि खर्च की जा रही है।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, समाज कल्याण विभाग की सचिव बंदना प्रेयसी, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, सामाजिक सुरक्षा निदेशालय की निदेशक रंजीता, आई०सी०डी०एस० के निदेशक अमित कुमार पाण्डेय, दिव्यांग सशक्तिकरण निदेशालय के निदेशक योगेश कुमार सागर सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे जबकि सभी जिलों के जिलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े हुये थे।

Tags: #Chief Minister #made transfer #on Social Security Pension Scheme #and Chief Minister Kanya Utthan Scheme.
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

बिहार मुख्यमंत्री ने पवित्र रमजान महीने के प्रारंभ होने पर राज्यवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक बधाई  !

बिहार मुख्यमंत्री ने पवित्र रमजान महीने के प्रारंभ होने पर राज्यवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक बधाई !

by firstreport desk2
2 days ago
0

पटना :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रमजान के पवित्र महीने के प्रारंभहोने पर राज्यवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक बधाई...

धनबाद जिला में दामोदर नदी के पेट से किनारा तक अवैध कोयला खनन -सरयू राय !

धनबाद जिला में दामोदर नदी के पेट से किनारा तक अवैध कोयला खनन -सरयू राय !

by firstreport desk2
3 days ago
0

धनबाद जिला में कोयला माफिया द्वारा किया जा रहा अवैध खनन पराकाष्ठा पर पहुँच गया है. ये लोग अब दामोदर...

एआई से सशक्त हो रहा बिहार !

एआई से सशक्त हो रहा बिहार !

by firstreport desk2
3 days ago
0

नई दिल्ली  :India AI Impact Expo 2026 में इस बार बिहार ने तकनीक आधारित शासन का ऐसा मॉडल पेश किया...

सुप्रियो भट्टाचार्य के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग !

सुप्रियो भट्टाचार्य के खिलाफ भाजपा पहुंची चुनाव आयोग !

by firstreport desk2
3 days ago
0

रांची : सुप्रियो भट्टाचार्य ने जिस तरह आदर्श चुनाव आचार संहिता में झामुमो का चुनाव चिन्ह तीर धनुष का प्रयोग...

कबड्डी में बिहार टीम की ओर से रश्मि कुमारी ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन !

कबड्डी में बिहार टीम की ओर से रश्मि कुमारी ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन !

by firstreport desk2
3 days ago
0

पटना :सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (आईपीआरडी) की सहायक प्रशाखा पदाधिकारी रश्मि कुमारी को उनके उत्आईपीआरडी की सहायक प्रशाखा पदाधिकारी को...

भ्रष्ट पदाधिकारी को  बनाया ऊर्जा विभाग का बॉस…बाबूलाल मरांडी !

भ्रष्ट पदाधिकारी को बनाया ऊर्जा विभाग का बॉस…बाबूलाल मरांडी !

by firstreport desk2
3 days ago
0

रांची : झारखंड पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने हाल ही में ग्रामीण विकास मंत्री द्वारा तत्कालीन विभागीय...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • यूएस ट्रेड डील अमेरिकी हित में जबरदस्त डील है,इसमें भारत का नुकसान :प्रानव झा !

    यूएस ट्रेड डील अमेरिकी हित में जबरदस्त डील है,इसमें भारत का नुकसान :प्रानव झा !

    5 shares
    Share 2 Tweet 1
  • झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन महाशिवरात्रि के अवसर पर पहाड़ी मंदिर महाशिवरात्रि महोत्सव सम्मिलित !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से डॉ. रेजिना हांसदा तथा नोलीना ने शिष्टाचार भेंट की !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • धनबाद जिला में दामोदर नदी के पेट से किनारा तक अवैध कोयला खनन -सरयू राय !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • सफल पैक्स बनेंगे रोल मॉडल, जानिए कैसे बदलेगी ग्रामीण सहकारिता !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

17 साल पुराना विशाल ट्यूमर ऑपरेशन से बाहर !

17 साल पुराना विशाल ट्यूमर ऑपरेशन से बाहर !

February 21, 2026
विधानसभा में ‘वंदे मातरम’ और SIR पर गरमाई सियासत !

विधानसभा में ‘वंदे मातरम’ और SIR पर गरमाई सियासत !

February 21, 2026
1076 बहालियां, हर प्रखंड में पदाधिकारी !

1076 बहालियां, हर प्रखंड में पदाधिकारी !

February 21, 2026
अब झारखंड में भी SIR का बजा बिगुल, अधिसूचना जारी !

अब झारखंड में भी SIR का बजा बिगुल, अधिसूचना जारी !

February 21, 2026
जम्मू-कश्मीर के बारामूला में फिर मिला IED !

जम्मू-कश्मीर के बारामूला में फिर मिला IED !

February 21, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.