Friday, February 13, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन डॉ० ए०पी० जे० अब्दुल कलाम साईंस सिटी का किया निरीक्षण !

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन डॉ० ए०पी० जे० अब्दुल कलाम साईंस सिटी का किया निरीक्षण !

अधिकारियों को तेजी से कार्य पूर्ण करने का दिया निर्देश .

firstreport desk2 by firstreport desk2
6 months ago
in पटना, पॉलिटिक्स, बिहार, शिक्षा
Reading Time: 1 min read
A A
0
मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन डॉ० ए०पी० जे० अब्दुल कलाम साईंस सिटी का किया निरीक्षण !
2
SHARES
7
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

बजट केलिए हेमंत सरकार जनता से सुझाव लेने का कर रही दावा : बाबूलाल मरांडी !

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से शिवरात्रि महोत्सव समिति बैद्यनाथधाम-देवघर के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात !

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की बैठक !

झारखंड में अलकतरा घोटाले में गढ़वा भाजपा विधायक सत्येंद्र तिवारी को सीबीआई कोर्ट से बड़ा झटका !

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना के राजेन्द्रनगर में 21 एकड़ के भू-खण्ड पर निर्माण कराये जा रहे डॉ० ए०पी० जे० अब्दुल कलाम साईंस सिटी का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने साइंस सिटी के निर्माण कार्य की प्रगति की जानकारी ली और साइंस सिटी के परिसर तथा विभिन्न भागों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तेजी से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ० ए०पी० जे० अब्दुल कलाम साईस सिटी विज्ञान के प्रचार-प्रसार के विश्व के बेहतरीन केन्दों में से एक और अपने आप में विशिष्ट होगा। इस साईंस सिटी के निर्माण को लेकर कई विशेषज्ञों की राय ली गयी है। साईंस सिटी का निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात् यहां आनेवाले छात्र-छात्राओं को विज्ञान की मूलभूत बातें, गतिविधियों और विज्ञान के सिद्धांतों को सरलता से समझने में सुविधा होगी तथा विज्ञान में उनकी रूचि बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर यहां बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को डॉ० ए०पी० जे० अब्दुल कलाम साईंस सिटी के निर्माण कार्य के संबंध में जानकारी देते हुये बताया कि साईंस सिटी के भवनों का निर्माण कार्य लगभग पूरा किया जा चुका है। डॉ० ए०पी०पी० अब्दुल कलाम साईंस सिटी, पटना में 5 बड़े-बड़े हॉल बनाये गये हैं, जिसमें विज्ञान से संबंधित प्रदशों को 5 गैलरी के माध्यम से दर्शाया जा रहा है- बी ए साईंटिस्ट गैलरी (वैज्ञानिक बने दीर्घा), सस्टेनेबल प्लैनेट गैलरी (सतत ग्रह दीर्घा), बेसिक साईंस गैलरी (मूल विज्ञान दीर्घा), बॉडी एण्ड माइंड गैलरी (शरीर और मस्तिष्क दीर्घा), एस्ट्रोनॉमी एंड स्पेस गैलरी (खगोल विज्ञान एवं अंतरिक्ष दीर्घा)। देश की एक अनुभवी संस्था नेशनल काउन्सिल ऑफ साईंस म्यूजियम (एन०सी०एस०एम०) के माध्यम से क्रिएटिव म्यूजियम डिजाइर्न्स (सी०एम०डी०) के द्वारा 75 करोड रुपये की लागत से प्रथम चरण में बी ए साईंटिस्ट गैलरी (वैज्ञानिक बने दीर्घा) में कुल 12 तथा बेसिक साईस गैलरी (मूल विज्ञान दीर्घा) में कुल 35 विज्ञान प्रदर्शों का अधिष्ठापन कार्य अंतिम चरण में है।
ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर युवा वर्ग के लड़के-लड़कियों के बीच विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राजेन्द्र नगर, पटना में 21 एकड़ के भूखंड पर साईंस सिटी का निर्माण किया जा रहा है। विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा 889 करोड़ रुपये की लागत से साईंस सिटी की स्वीकृति दी गयी है तथा इसका निर्माण भवन निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है।
जिस समय इस साईस सिटी की परिकल्पना की गयी थी, उसी समय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के निर्देश पर इस पर सुझाव के लिए महान वैज्ञानिक और डॉ० ए०पी०जे अब्दुल कलाम जी को भेजा गया था, वे उस समय तक देश के राष्ट्रपति नहीं बने थे। बाद में डॉ० ए०पी० जे० अब्दुल कलाम भारत के राष्ट्रपति बने तथा वर्ष 2008 में मुख्यमंत्री के अनुरोध
पर वे बिहार आये तथा विधान मंडल के संयुक्त सत्र को संबोधित भी किया। डॉ० ए०पी० जे० अब्दुल कलाम की मृत्यु के बाद उनके सम्मान में इस साईंस सिटी का नामाकरण भारत के पूर्व राष्ट्रपति तथा महान वैज्ञानिक भारत रत्न डॉ० पी० जे० बन्दुल कलाम पर किया गया।
इस परियोजना का शिलान्यास मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा 01 मार्च 2018 को किया गया था। मुख्यमंत्री के द्वारा परियोजना के निर्माण कार्य का सतत् रूप से अनुश्रवण किया जाता रहा है। उनके द्वारा कई बार परियोजना का स्थल निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। मुख्यमंत्री के द्वारा अच्छे स्तर का साईंस सिटी बनाने के लिए अधिकारियों की टीम को अध्ययन के लिए विदेश भेजा गया। बाद में मार्च, 2024 में मुख्यमंत्री ने स्वयं लंदन स्थित साईंस सिटी का निरीक्षण किया तथा नई पीढ़ी के लोगों को विज्ञान के प्रति और भी आकर्षित करने के लिए बेहतर साईंस सिटी बनाने का निर्देश दिया।
इस साईंस सिटी में आधुनिक सुविधाओं से युक्त 500 व्यक्तियों के बैठने की क्षमता वाले एक प्रेक्षागृह का भी निर्माण किया गया है। इसके साथ-साथ स्कूली छात्रों के अध्ययन भ्रमण के दौरान रात्रि विश्राम हेतु परिसर में एक 150 शैय्या वाले डॉरमेट्री का निर्माण किया गया है। परिसर में विज्ञान से संबंधित कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक मुक्त आकाश रंगमंच, घूमने आनेवाले लोगों के खाने की व्यवस्था के लिए कैफेटेरिया तथा वाहनों की पार्किंग के लिए वाहन पडाव का भी निर्माण किया गया है। परिसर में 150 किलोवाट क्षमता के सोलर पैनल भी अधिष्ठापित किये जा रहे हैं।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ० एस० सिद्धार्थ, विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की सचिव डॉ० प्रतिमा एस० वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव अनुपम कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव सह भवन निर्माण विभाग के सचिव कुमार रवि, पटना प्रमंडल के आयुक्त डॉ० चन्द्रशेखर सिंह, पटना के जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम० सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: #Chief Minister #inspected #under construction# Dr. A.P.J. Abdul Kalam Science City .
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

झारखंड के मुख्यमंत्री सह अध्यक्ष राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन परियोजना के तहत प्रशिक्षण एवं टैबलेट वितरण कार्यक्रम उद्घाटन किया !

झारखंड के मुख्यमंत्री सह अध्यक्ष राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन परियोजना के तहत प्रशिक्षण एवं टैबलेट वितरण कार्यक्रम उद्घाटन किया !

by First Report Live (Bureau)
2 days ago
0

रांची :झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज झारखंड विधान सभा में आयोजित षष्ठ्म विधान सभा के पंचम (बजट) सत्र-2026 में...

JSLPS की शासी निकाय की 7वीं बैठक !

JSLPS की शासी निकाय की 7वीं बैठक !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :बैठक में ग्रामीण आजीविका, महिला सशक्तिकरण तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विस्तृत चर्चा...

यूनिसेफ, झारखंड सरकार के साथ मिलकर बालिकाओं के सशक्तिकरण और उनके सर्वांगीण विकास : सोलेदाद हेरेरो !

यूनिसेफ, झारखंड सरकार के साथ मिलकर बालिकाओं के सशक्तिकरण और उनके सर्वांगीण विकास : सोलेदाद हेरेरो !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :यूनिसेफ इंडिया की चीफ, फील्ड सर्विसेज मिस सोलेदाद हेरेरो ने अपने झारखंड दौरे के क्रम में रांची के रातू...

विशेष ऑनलाइन मोटिवेशनल कार्यक्रम “HOW’S THE JOSH!!

विशेष ऑनलाइन मोटिवेशनल कार्यक्रम “HOW’S THE JOSH!!

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा बोर्ड परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों के...

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने दिया अंत्योदय का मंत्र :आदित्य साहू !

पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने दिया अंत्योदय का मंत्र :आदित्य साहू !

by firstreport desk2
2 days ago
0

प्रदेश भाजपा ने आज सभी जिलों में मां भारती के सपूत,पार्टी के प्रेरणा पुरुष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि को...

दिनदहाड़े गोलीबारी, चट्टी बरियातू में पुलिस द्वारा रैयतों और महिलाओं को मारपीट करना अति दुर्भाग्यपूर्ण-अंबा !

राज्य में औद्योगिक विकास होना चाहिए, परंतु कानून-व्यवस्था दांव पर लगाकर नहीं!

by firstreport desk2
2 days ago
0

बड़कागांव :जैसा कि आप जानते हैं, मैं कुछ दिन पहले एक कानूनी मुद्दा उजागर की थी, जिसमें अभी झारखंड में...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • JSLPS की शासी निकाय की 7वीं बैठक !

    JSLPS की शासी निकाय की 7वीं बैठक !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • रांची नगर निगम चुनाव में वार्ड 50 से अर्चना शाहदेव जी ने किया नामांकन !

    5 shares
    Share 2 Tweet 1
  • रातू प्रखंड के पुरियो में डालसा का जागरूकता कार्यक्रम !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • 23 से चलेंगी BSRTC की होली स्पेशल बसें !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • झारखंड इंटरमीडिएट परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

7 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार  !

7 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार !

February 13, 2026
उमंग-2026’ खेल महोत्सव निर्णायक दौर में !

उमंग-2026’ खेल महोत्सव निर्णायक दौर में !

February 13, 2026
स्पोर्ट्स स्टार एसेस अवार्ड्स 2026 में बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग स्पोर्ट्स के लिये बिहार का चयन !

स्पोर्ट्स स्टार एसेस अवार्ड्स 2026 में बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग स्पोर्ट्स के लिये बिहार का चयन !

February 13, 2026
आम लोगों से सीधा संवाद का माध्यम बनेगी ‘कला संवाद’ पत्रिका : मंत्री !

आम लोगों से सीधा संवाद का माध्यम बनेगी ‘कला संवाद’ पत्रिका : मंत्री !

February 13, 2026
सुखदेव नगर में चल रही दखल-दिहानी  !

सुखदेव नगर में चल रही दखल-दिहानी !

February 13, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.