पटना, 15 जनवरी 2026 :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मकर संक्रांति के अवसर परमंत्री एन्क्लेव गर्दनीबाग, पटना में जदयू विधायक चेतन आनंद के आवास पर जदयू द्वारा आयोजित दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर चेतन आनंद ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह भेंटकर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, सांसद लवली आनंद, विधायक श्याम रजक, विधायक रत्नेश सादा, पूर्व सांसद आनंद मोहन सहित बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री ने बांस घाट क्षेत्र में हो रहे निर्माण कार्य का किया निरीक्षण !
पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज बांस घाट क्षेत्र स्थित विद्युत शवदाह गृह का निरीक्षण कर वर्तमान व्यवस्था की...











