Wednesday, April 8, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर को 100 करोड़ रूपए मानहानि नोटिस भेजा !

बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर को 100 करोड़ रूपए मानहानि नोटिस भेजा !

तथाकथित 200 करोड़ रुपये की संपत्ति का हवाला दिया है, वह सरासर झूठ है .

First Report Live (Bureau) by First Report Live (Bureau)
7 months ago
in पटना, पॉलिटिक्स, बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
बिहार के मंत्री अशोक चौधरी ने प्रशांत किशोर को 100 करोड़ रूपए मानहानि नोटिस भेजा !
1
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

मध्य-पूर्व के हालात को देखते हुए यूरिया आपूर्ति पर केंद्र सरकार बनाए ठोस रणनीति – शिल्पी नेहा तिर्की !

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने भेंट की !

झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मां कामाख्या मंदिर में की पूजा-अर्चना !

मुख्यमंत्री राहत कोष की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है !

पटना : बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री एवं जद(यू) के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. अशोक चौधरी ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर को ₹100 करोड़ का मानहानि नोटिस भेजा है।डॉ. चौधरी ने कहा कि प्रशांत किशोर द्वारा लगाए गए निराधार एवं भ्रामक आरोप उनकी घबराहट और बौखलाहट का परिणाम हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इससे पहले भी उन्होंने प्रशांत किशोर पर मानहानि का मामला दायर किया था, जिसके अंतर्गत माननीय मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, पटना द्वारा परिवाद वाद संख्या 6989/2025 में प्रशांत किशोर को 17.10.2025 को पेशी हेतु बुलाया गया है।उन्होंने कहा कि न्यायालय से बुलावा आने के बाद प्रशांत किशोर डर गए और उसी घबराहट में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऊल-जुलूल एवं झूठे आरोप लगाने लगे। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर ने जिस तथाकथित 200 करोड़ रुपये की संपत्ति का हवाला दिया है, वह सरासर झूठ है। उनकी बेटी वर्तमान सांसद, समस्तीपुर की छवि भी धूमिल करने का प्रयास किया गया है । उनके बारे में बेनामी संपत्ति होने का झूठा आरोप प्रशांत किशोर द्वारा लगाया गया है । इस संबंध में यह स्पष्ट करना आवश्यक है कि जिस संपत्ति को लेकर बेनामी का आरोप लगाया जा रहा है, वह पूर्णतः निराधार है। उक्त संपत्ति 21.02.2021 को उनकी पुत्री एवं समस्तीपुर से सांसद श्रीमती शाम्भवी चौधरी द्वारा अपनी वैधानिक आय एवं संसाधनों से खरीदी गई थी। इस संपत्ति का स्पष्ट उल्लेख उनके चुनावी शपथ-पत्र में भी अंकित है। अतः इस मामले में किसी प्रकार की बेनामी का प्रश्न ही उत्पन्न नहीं होता। प्रशांत किशोर में न तो राजनीतिक शुचिता है और न ही जनसेवा की कोई दृष्टि। वे केवल अनर्गल प्रलाप कर रहे हैं और निराधार आरोपों के सहारे जनता को गुमराह करने का षड्यंत्र रच रहे हैं। जिनकी पूरी राजनीतिक नींव ही झूठ और भ्रामकता पर टिकी हो, वे जनता के कल्याण और उनके हितों की रक्षा की बात कैसे कर सकते हैं। प्रशांत किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह भी झूठा दावा किया कि उनकी पत्नी श्रीमती नीता केसकर चौधरी और समधन, परम आदरणीय आचार्य किशोर कुणाल जी की धर्मपत्नी श्रीमती अनीता कुणाल के बीच बैंकिंग लेन-देन हुआ है। यह पूरी तरह असत्य और भ्रामक है। उन्होंने कहा कि इस तरह की मनगढ़ंत बातें करके प्रशांत किशोर केवल जनता को गुमराह कर रहे हैं।उन्होंने यह भी कहा कि किशोर द्वारा उल्लेखित ट्रस्ट अथवा किसी भी ट्रस्ट के कार्यकलापों से उनका कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संबंध कभी नहीं रहा है। जहाँ तक उनके परिवार के सदस्यों का नाम घसीटा जा रहा है, वह भी प्रशांत किशोर की ओर से तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत करने का एक घिनौना प्रयास मात्र है। उनका सार्वजनिक जीवन पूरी तरह पारदर्शी और स्वच्छ रहा है। तीन दशकों से अधिक की जनसेवा को जनमानस ने सराहा है और यह निराधार आरोप उनकी प्रतिष्ठा को धूमिल नहीं कर सकते। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कानून अपना कार्य करेगा और न्यायालय में सत्य स्वतः उजागर होगा। इस पूरे प्रकरण में प्रशांत किशोर के असत्य एवं निराधार शब्दों ने उन्हें और उनके परिवार को गहराई से आहत किया है। परिवारिक स्तर पर इस प्रकार की घृणित राजनीति करना निंदनीय है और इसके लिए प्रशांत किशोर को सार्वजनिक रूप से माफी माँगनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि परिस्थितियों और दस्तावेज़ों से समर्थित तथ्यों के आलोक में उन्हें पहले ही ₹100 करोड़ का मानहानि नोटिस भेजा जा चुका है। इस नोटिस के तहत प्रशांत किशोर को सात दिन के भीतर लिखित एवं मौखिक रूप से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बिना शर्त माफी माँगनी होगी। यदि वे ऐसा करने में विफल रहते हैं तो उनके विरुद्ध उपयुक्त आपराधिक कार्यवाही और ₹100 करोड़ रुपये की क्षतिपूर्ति हेतु दीवानी वाद दायर किया जाएगा।

 

Tags: #Bihar #Minister #Ashok Choudhary# sent # defamation #notice #Rs 100 crore #Prashant Kishore
ShareTweetSendShare
First Report Live (Bureau)

First Report Live (Bureau)

You May Like This

भाजपा ही विकास केलिए समर्पित….बाबूलाल मरांडी  !

भाजपा ही विकास केलिए समर्पित….बाबूलाल मरांडी !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची :रातू प्रखंड अंतर्गत चटकपुर पंचायत के मुखिया सह सामाजिक कार्यकर्ता विक्की लोहरा अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा के...

राज्यपाल  संतोष कुमार गंगवार ने आईआईटी  धनबाद द्वारा आयोजित IInvenTiv–2026 के उद्घाटन .

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आईआईटी धनबाद द्वारा आयोजित IInvenTiv–2026 के उद्घाटन .

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आईआईटी (आईएसएम) धनबाद द्वारा आयोजित IInvenTiv–2026 के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहा...

भाजपा की सफलता करोड़ों कार्यकर्ताओं की तपस्या और मेहनत का परिणाम : आदित्य साहू !

भाजपा की सफलता करोड़ों कार्यकर्ताओं की तपस्या और मेहनत का परिणाम : आदित्य साहू !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :पूरे झारखंड में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी का 47वां स्थापना दिवस पूरे उल्लास और धूमधाम से मनाया गया। इस...

भाजपा में समर्पित कार्यकर्ता हाशिए पर, आयातित चेहरे हावी : विनोद कुमार पांडेय !

भाजपा में समर्पित कार्यकर्ता हाशिए पर, आयातित चेहरे हावी : विनोद कुमार पांडेय !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :भाजपा के स्थापना दिवस पर दिए गए बयानों को लेकर सत्ताधारी दल झामुमो की ओर से महासचिव विनोद पांडेय...

इरफान अंसारी के सरंक्षण में हुआ जामताड़ा आयुष्मान भारत घोटाला -भाजपा !

इरफान अंसारी के सरंक्षण में हुआ जामताड़ा आयुष्मान भारत घोटाला -भाजपा !

by firstreport desk2
3 days ago
0

रांची :जामताड़ा में मोतियाबिंद के फर्जी ऑपरेशन और आयुष्मान भारत योजना में हुए कथित घोटाले को लेकर भाजपा ने उच्च...

बिहार सीएम बिहटा एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की प्रगति का किया निरीक्षण !

बिहार सीएम बिहटा एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की प्रगति का किया निरीक्षण !

by firstreport desk2
3 days ago
0

पटना :- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज निर्माणाधीन दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर के कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    193 shares
    Share 77 Tweet 48
  • इक्फ़ाई विश्वविद्यालय झारखंड का 6वां दीक्षांत समारोह आज आयोजित हुआ !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1
  • विष्णुगढ़ मामले में हाय तौबा मचाने वाली भाजपा नेताओं के मुंह पर ताला क्यों -सोनाल शान्ति !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1
  • झारखंड राज्य में विधि व्यवस्था की स्थिति चौपट – बीजेपी !

    5 shares
    Share 2 Tweet 1
  • चाय बागान क्षेत्रों में आदिवासियों की स्थिति अत्यंत दयनीय,एकजूट होकर लडे. -हेमंत सोरेन !

    2 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

वित्तीय कुप्रबंधन चरम पर, जनता के पैसों पर सरकार की लापरवाही भारी” – प्रतुल शाह देव !

वित्तीय कुप्रबंधन चरम पर, जनता के पैसों पर सरकार की लापरवाही भारी” – प्रतुल शाह देव !

April 7, 2026
बिहार मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बिहार राज्य आपदाकी 13वीं बैठक सम्पन्न  !

बिहार मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बिहार राज्य आपदाकी 13वीं बैठक सम्पन्न !

April 7, 2026
सेंट्रल हॉल में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ, झारखंड शाखा की वार्षिक आम बैठक आयोजित हुई !

सेंट्रल हॉल में राष्ट्रमंडल संसदीय संघ, झारखंड शाखा की वार्षिक आम बैठक आयोजित हुई !

April 7, 2026
भाजपा द्वारा मतदाता सूची से नाम कटवाने की साजिश पर कांग्रेस की आपत्ति

भाजपा द्वारा मतदाता सूची से नाम कटवाने की साजिश पर कांग्रेस की आपत्ति

April 7, 2026
यात्री ट्रेनें समय पर चलाएं वरना मालगाड़ी रोकेंगे -सरयू राय !

यात्री ट्रेनें समय पर चलाएं वरना मालगाड़ी रोकेंगे -सरयू राय !

April 7, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.