इस भूकंप का केंद्र बांग्लादेश की राजधानी ढाका से 42 किमी दूर नर्सिंगदी में था। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.6 मापी गई है।
शुक्रवार की सुबह-सुबह लगे तेज झटकों से लोग सिहर गए और दौड़ कर अपने घरों से बाहर आ गए। हालांकि इसके बाद दूसरा झटका नहीं आया, लेकिन लोगों में डर का माहौल बन गया।
भूकंप के झटके चंद सेकेंड में ही थम गए और लोग इसके बाद थोड़े शांत हो पाए। भूकंप का केंद्र बांग्लादेश के ढाका में था तो इसके झटके पश्चिम बंगाल में भी महसूस किए गए।
भूकंप के ये झटके शुक्रवार की सुबह 10 बजकर 8 मिनट पर लगे। इसकी गहराई करीब 10 किलोमीटर अंदर तक थी। इसके झटके काफी तेज थे। बंगाल के कई जिलों में इसका असर महसूस किया गया।













