Thursday, October 1, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » मनरेगा एवं ग्रामीण कार्य विकास की हुई समीक्षा बैठक !

मनरेगा एवं ग्रामीण कार्य विकास की हुई समीक्षा बैठक !

दीपिका पाण्डेय सिंह ने गुमला में विकास योजनाओं की समीक्षा की .

firstreport desk2 by firstreport desk2
2 years ago
in गुमला, झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
मनरेगा एवं ग्रामीण कार्य विकास की हुई समीक्षा बैठक !
0
SHARES
1
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गुमला: झारखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग एवं पंचायती राज विभाग की मंत्री श्रीमती दीपिका पाण्डेय सिंह ने आज गुमला जिले का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने परिसदन, गुमला में विभागीय पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में चल रही विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मनरेगा, जल छाजन योजना, बेरोजगारी भत्ता योजना सहित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक के दौरान मंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पंचायत सचिवालय को पूरी तरह सक्रिय मोड में लाया जाए। उन्होंने कहा कि पंचायत सचिवालय स्थानीय प्रशासन की रीढ़ है और इसे प्रभावी रूप से संचालित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी पंचायत सचिव प्रतिदिन पंचायत सचिवालय में उपस्थित रहें और वहां सुचारू रूप से कार्य संचालन सुनिश्चित करें। साथ ही, सभी स्वयंसेवकों की भी पंचायत सचिवालय में अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने की बात कही गई, ताकि आम जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे पंचायत स्तर पर ही मिल सके और उन्हें बार-बार ब्लॉक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि पंचायत सचिवालयों में सभी सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन पत्र उपलब्ध कराए जाएं और जरूरतमंदों को इन फॉर्मों को भरने और समिट करने में पूरी सहायता दी जाए।

मंत्री ने मनरेगा योजना की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिक से अधिक श्रमिकों को इस योजना से जोड़ा जाए, ताकि रोजगार के अवसर बढ़ें और ग्रामीण क्षेत्रों में आर्थिक सशक्तिकरण हो सके। उन्होंने इस योजना के तहत चल रहे कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया और कहा कि सभी योजनाओं का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

ये भीपढ़िये

SIR-2026: झारखंड में मतदाताओं को सुनवाई के लिए ERO दफ्तर जाने की जरूरत नहीं, घर आएंगे BLO | मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

नामकुम में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान: मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने खुद किया श्रमदान, बांटे कपड़े के थैले

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने ‘Expo Utsav 2026’ का किया उद्घाटन: बोले- झारखण्ड के उत्पादों में अपार संभावनाएँ

दिल्ली झारखंड भवन में बड़ा हादसा टला: पूर्व सांसद घूरन राम का परिवार 1 घंटे तक लिफ्ट में फंसा, लकड़ी के डंडे से बची जान !

बैठक में बेरोजगारी भत्ता योजना पर भी चर्चा की गई। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इसे सुचारु रूप से संचालित किया जाए, ताकि बेरोजगार युवाओं को राहत मिले और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि युवाओं को रोजगार के अवसर मिले और वे अपने भविष्य को सुरक्षित कर सकें।

बैठक के उपरांत मंत्री श्रीमती दीपिका पाण्डेय सिंह ने डुमरी प्रखंड का दौरा किया, जहां उन्होंने प्रोजेक्ट किशोरी अंतर्गत संचालित सैनेट्री पैड निर्माण सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने जेएसपीएलएस (झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी) द्वारा संचालित एफपीओ (Farmer Producer Organization) मॉडल की जानकारी ली और विशेष रूप से डुमरी प्रखंड में एफपीओ की महिलाओं द्वारा संचालित सेनेटरी पैड सेंटर का निरीक्षण किया। मंत्री ने इस परियोजना की सराहना करते हुए कहा कि गुमला जिले में निर्मित सेनेटरी पैड्स सबसे पतले सेनेटरी पैड्स में से एक हैं, जिनमें जेल टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है। उन्होंने इस परियोजना को और अधिक सशक्त करने के लिए हरसंभव सहयोग देने की बात कही।

मंत्री ने कहा कि गुमला जिले के “प्रोजेक्ट किशोरी” मॉडल को राष्ट्रीय स्तर पर लागू करने की संभावनाओं को तलाशा जाएगा। यह परियोजना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस परियोजना की गुणवत्ता और उत्पादन क्षमता को और बेहतर बनाया जाए, ताकि यह अन्य क्षेत्रों के लिए भी प्रेरणादायक मॉडल बन सके।

मंत्री दीपिका पांडेय ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास परियोजनाओं का कार्यान्वयन समयबद्ध, पारदर्शी और गुणवत्ता आधारित हो। उन्होंने कहा कि यदि किसी अधिकारी या कर्मी को किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो वे सीधे उनसे संपर्क कर सकते हैं और समस्या का समाधान निकाला जाएगा। उन्होंने गुमला जिले के विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह जिला बेहतर कार्य कर रहा है और गुमला जिला अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणादायक बने इसके लिए सभी अधिकारी जमीनी स्तर पर आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें।

बैठक में डीआरडीए निदेशक विद्या भूषण, डीसी एलआर सह पंचायती राज पदाधिकारी राजीव कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी सदर राजीव नीरज, कार्यपालक अभियंता जिला परिषद, डीपीएम जेएसपीएलएस शैलेन्द्र जारिका, कार्यपालक अभियंता ग्रामीण विकास विभाग, डीपीओ मनरेगा, एडीएफ मीडिया एलीना दास, डीएमएफटी फैलो अभिनाश पाठक सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Tags: #Review meeting # MNREGA and rural #development #development held .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

रांची: खादी बोर्ड के आउटसोर्सिंग कर्मियों ने राज्यपाल संतोष गंगवार से की मुलाकात, 5 महीने से बकाया वेतन और 4 मुख्य मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

रांची: खादी बोर्ड के आउटसोर्सिंग कर्मियों ने राज्यपाल संतोष गंगवार से की मुलाकात, 5 महीने से बकाया वेतन और 4 मुख्य मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

by firstreport desk2
12 hours ago
0

5 महीने से वेतन न मिलने पर राज्यपाल से मिले खादी बोर्ड के आउटसोर्सिंग कर्मी, सौंपा ज्ञापन; राज्यपाल ने दिया...

जमशेदपुर GST ITC स्कैम: ED की बड़ी कार्रवाई, बबलू जायसवाल व बेटा गिरफ्तार

जमशेदपुर GST ITC स्कैम: ED की बड़ी कार्रवाई, बबलू जायसवाल व बेटा गिरफ्तार

by firstreport desk2
15 hours ago
0

जमशेदपुर GST ITC स्कैम: ED की बड़ी कार्रवाई, स्क्रैप कारोबारी ज्ञानचंद जायसवाल उर्फ बबलू जायसवाल बेटे समेत गिरफ्तार ! जमशेदपुर...

बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ PMLA कोर्ट ने तय किए आरोप, अब शुरू होगा ट्रायल

बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ PMLA कोर्ट ने तय किए आरोप, अब शुरू होगा ट्रायल

by firstreport desk2
1 day ago
0

बड़गाईं जमीन घोटाला: CM हेमंत सोरेन के खिलाफ PMLA कोर्ट ने तय किए आरोप, अब शुरू होगा ट्रायल रांची (विशेष...

गिरिडीह: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने SIR-2026 की समीक्षा बैठक की, मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर दिए सख्त निर्देश !

गिरिडीह: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने SIR-2026 की समीक्षा बैठक की, मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर दिए सख्त निर्देश !

by firstreport desk2
1 day ago
0

गिरिडीह: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने की SIR-2026 की समीक्षा बैठक, पारदर्शी व त्रुटिरहित मतदाता सूची पर जोर...

झारखंड डिजिटल हेल्थ क्रांति: रोबोटिक सर्जरी और टेलीमेडिसिन से बदलेगी राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था | डॉ. इरफान अंसारी

झारखंड डिजिटल हेल्थ क्रांति: रोबोटिक सर्जरी और टेलीमेडिसिन से बदलेगी राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था | डॉ. इरफान अंसारी

by firstreport desk2
1 day ago
0

डिजिटल हेल्थ से रोबोटिक सर्जरी तक: झारखंड की स्वास्थ्य व्यवस्था को आत्मनिर्भर बनाने की तैयारी में सरकार ! रांची: झारखंड...

Ranchi News: GST घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, जमशेदपुर में 3 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

Ranchi News: GST घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, जमशेदपुर में 3 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी

by firstreport desk2
1 day ago
0

Ranchi News: GST घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, जमशेदपुर में 3 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी रांची / जमशेदपुर: झारखंड...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड के डॉक्टरों का आर-पार का ऐलान: 22 अक्टूबर से राज्यव्यापी हड़ताल, क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट में संशोधन और सुरक्षा की मांग

    झारखंड के डॉक्टरों का आर-पार का ऐलान: 22 अक्टूबर से राज्यव्यापी हड़ताल, क्लिनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट में संशोधन और सुरक्षा की मांग

    23 shares
    Share 9 Tweet 6
  • राहुल गांधी पर बाबूलाल मरांडी के बयान पर भड़की कांग्रेस, लाल किशोर नाथ शाहदेव का तीखा पलटवार

    11 shares
    Share 4 Tweet 3
  • DC ऑफिस में पुलिस जवान ने किया हाई वोल्टेज ड्रामा !

    233 shares
    Share 93 Tweet 58
  • हेमंत सोरेन ने बांटे नियुक्ति पत्र !

    211 shares
    Share 84 Tweet 53
  • बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर अब सख्ती !

    226 shares
    Share 90 Tweet 57

अभी अभी

बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन के खिलाफ PMLA कोर्ट ने तय किए आरोप, अब शुरू होगा ट्रायल

झारखंड कैबिनेट की बैठक 7 अक्टूबर को: प्रोजेक्ट भवन में शाम 3 बजे से होगी मंत्रिपरिषद की मीटिंग | Jhar news

October 1, 2026
झारखंड भवन में रेजिडेंट कमिश्नर और MHA मुख्य सुरक्षा अधिकारी की बैठक: पास प्रक्रिया व प्रशासनिक समन्वय पर चर्चा !

झारखंड भवन में रेजिडेंट कमिश्नर और MHA मुख्य सुरक्षा अधिकारी की बैठक: पास प्रक्रिया व प्रशासनिक समन्वय पर चर्चा !

October 1, 2026
जेपीएससी भर्ती में धांधली का आरोप: भाजपा प्रवक्ता शोभा यादव की मांग – निष्पक्ष जांच के लिए केवल सीबीआइ विकल्प !

जेपीएससी भर्ती में धांधली का आरोप: भाजपा प्रवक्ता शोभा यादव की मांग – निष्पक्ष जांच के लिए केवल सीबीआइ विकल्प !

October 1, 2026
भाजपा नेता रमेश सिंह ने रांची में चलाया स्वच्छता अभियान, बोले- सेवा के पर्याय हैं पीएम मोदी

भाजपा नेता रमेश सिंह ने रांची में चलाया स्वच्छता अभियान, बोले- सेवा के पर्याय हैं पीएम मोदी

October 1, 2026
SIR-2026: झारखंड में मतदाताओं को सुनवाई के लिए ERO दफ्तर जाने की जरूरत नहीं, घर आएंगे BLO | मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

SIR-2026: झारखंड में मतदाताओं को सुनवाई के लिए ERO दफ्तर जाने की जरूरत नहीं, घर आएंगे BLO | मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

October 1, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.in | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.