रांची : झारखंड में सर्दी ने नवंबर के दूसरे सप्ताह में ही जबरदस्त दस्तक दे दी है। राज्य के कई जिलों में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में गुमला का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान है। वहीं, सबसे अधिक तापमान चाईबासा में 31 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
गुमला समेत राज्य के पश्चिमी हिस्सों में ठंड ने लोगों को बेहाल कर दिया है। नवंबर के मध्य में इतनी तेज ठंड की उम्मीद किसी ने नहीं की थी। लोग अब अलाव का सहारा लेने लगे हैं। यहां तक कि कई घरों में छतों पर भी अलाव जलाए जा रहे हैं ताकि रात के समय ठंड से राहत मिल सके।
7 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने झारखंड के सात जिलों- पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, सिमडेगा और गुमला में 15 नवंबर तक शीतलहर को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में सुबह और शाम के समय तापमान में तेजी से गिरावट आने और तेज ठंडी हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
हिमालयी हवाओं
मंत्री दीपिका पांडे सिंह का आदेश बेअसर !
रांची : झारखंड सरकार में ग्रामीण विका मंत्री दीपिका पांडे सिंह के आदेश का विभाग पर कोई असर नहीं पड़ा...











