गिरिडीह : जमुआ थाना क्षेत्र के मिर्जागंज निवासी 41 वर्षीय गुलशन कुमार दराद को सोमवार को कोयंबटूर सीआईडी की टीम ने उसके घर पर छापेमारी कर गिरफ्तार किया। गुलशन और उसके 5-6 सहयोगियों के खिलाफ कोयंबटूर सीआईडी ने 9600 करोड़ के कथित घोटाले का मामला दर्ज किया है।
सीआईडी आरोपी को लेकर कोयंबटूर रवाना हो गई। पुलिस के अनुसार, गुलशन कोयंबटूर में एक टूरिज्म कंपनी चलाता था। इसी साल जनवरी में उसके खिलाफ मामला दर्ज होने के बाद वह कोयंबटूर से फरार हो गया। आरोपी के परिजनों का कहना है कि गुलशन कई वर्षो से पर्यटन व्यवसाय से जुड़ा रहा है और उसे साजिश के तहत फंसाया गया है।
आयुष्मान भारत–मुख्यमंत्री अबुआ स्वास्थ्य सुरक्षा योजना !
रांची :राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण, नई दिल्ली के मुख्य वित्तीय पदाधिकारी गयासुद्दीन अहमद ने झारखंड सरकार द्वारा संचालित आयुष्मान भारत–मुख्यमंत्री अबुआ...











