Saturday, March 21, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » झारखंड सरकार ने श्री बंशीधर महोत्सव को राजकीय महोत्सव घोषित !

झारखंड सरकार ने श्री बंशीधर महोत्सव को राजकीय महोत्सव घोषित !

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गढ़वा जिले को लगभग 183 करोड़ रुपए लागत राशि की 27 योजनाओं की दी सौगात .

First Report Live Desk by First Report Live Desk
1 year ago
in गढ़वा, झारखंड, धर्म, पॉलिटिक्स, संस्कृति
Reading Time: 1 min read
A A
0
झारखंड सरकार ने श्री बंशीधर महोत्सव को राजकीय महोत्सव घोषित !
1
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

गढ़वा : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि हर वर्ष यहां श्री बंशीधर महोत्सव मनाया जाता है परन्तु विगत कुछ वर्षों से इस महोत्सव को और अधिक भव्य बनाने एवं महोत्सव का पैमाना बढ़ाने के लिए राज्य सरकार ने संकल्प लिया है। अब श्री बंशीधर महोत्सव राजकीय महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। देश-दुनिया में यह महोत्सव अपना अलग स्थान बनाए , इस निमित्त हमारी सरकार ने इस महोत्सव को राजकीय महोत्सव के रूप में आयोजित करने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमसभी लोग इस महोत्सव के शुभारंभ कार्यक्रम में उपस्थित हुए हैं। इस पावन बेला पर आप सभी को राज्य सरकार की ओर से बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 

 

*राज्य वासियों के उत्थान तथा विकासात्मक कार्यों की रूपरेखा हो रही तैयार*

ये भीपढ़िये

महागामा में मंत्री दीपिका पांडेय ने जल संसाधन एवं आधारभूत संरचना से जुड़ी योजनाओं का शिलान्यास किया !

बिहार मुख्यमंत्री ने समृद्धि योजना744 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात !

बिहार मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान गया जिले में चल रही विकास योजनाओं की समीक्षा की !

बिहार मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा के तहत गया में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए !

मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले वर्षों में हम राज्यवासियों के उत्थान तथा उनके विकास के लिए क्या-क्या कार्य करेंगे, इसकी रूपरेखा तैयार हो रही है। इन कार्यों का बजटीय उपबंध विधान सभा सत्र के माध्यम से पारित कर राज्य सरकार अपना कार्य शुरू करेगी, इस निमित्त विधान सभा सत्र आहूत की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपके इस मैदान में मैं पहली बार नहीं आया हूं, कई बार आया हूं। मैं आप लोगों का शुक्रिया अदा करता हूं, हाथ जोड़कर नमन करता हूं ,कि आप लोगों ने हमें कभी निराश नहीं किया। आज आशीर्वाद के रूप में आप लोगों ने सरकार को मजबूत करने के लिए, अपने श्री बंशीधर नगर और पलामू प्रमंडल को मजबूत करने के लिए राज्य सरकार के पक्ष में दो-दो विधायक चुनकर दिए हैं। राज्य की आधी आबादी को उनके पैरों पर खड़ा करने हेतु ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए इस राज्य की सभी महिलाओं को हमने सम्मान राशि देने का काम किया है। देश के 28 राज्यों में नारी शक्ति को सबसे अधिक सम्मान देने का काम झारखंड में किया जाता है, वह भी राज्य सरकार के द्वारा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम कहते नहीं हैं ,हम करके दिखाने वाले लोग हैं। हमने चुनाव से पहले जो वादा किया, सरकार बनते ही उस वादा को पूर्ण करने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे तकलीफ भी होती है कि इतना मन लगाकर कार्य करने के बावजूद कुछ असामाजिक तत्व किस्म के लोग हमारे कार्यों में व्यवधान डालते हैं। हमें कार्य करने से रोकते हैं एवं झूठा आरोप लगाकर हमें परेशान किया जाता है। इन लोगों को अच्छा कार्य पसंद नहीं है।  पलामू प्रमंडल पानी के लिए हमेशा तरसता रहा है। यह शैडो जोन में आता है, गर्मी यहां अधिक पड़ती है। किसान पानी की बूंद के लिए तरसते रहते है ,लेकिन पानी की व्यवस्था नहीं हो पाती है, इसके लिए आप लोग चिंता ना करें। पूर्व के अपने शासनकाल में हमने इस क्षेत्र के गांव, खेत और किसानों तक पानी पहुंचाने के एक संकल्प लिया था, उसके तहत हम लोगों ने कनहर परियोजना का शुभारंभ किया था। लगभग 1200 करोड़ रुपए की यह योजना आने वाले 6 से 8 महीने में पूर्ण होने जा रहा है ,जो यहां के किसानों के खेतों में पानी पहुंचाने का कार्य करेगा। हमारी सरकार रांची हेडक्वार्टर से चलने वाली सरकार नहीं है। हमारी सरकार राज्य के गांव-गांव से चलने वाली सरकार है। यह जनता की सरकार है। जनता के दुःख, तकलीफ उनके आंसुओं को पोछने का हम हमेशा से प्रयास करते रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमलोग पिछले दिनों आपके बीच आप सभी लोगों का आशीर्वाद पाने के लिए आए थे, तब मैंने कहा था हमने आप लोगों के लिए पूरे 5 साल मजदूरी की है, इसके लिए मुझे जेल भी जाना पड़ा है, इसलिए आप लोगों से हमें हमारी मजदूरी का हिस्सा मिलना चाहिए और आप सभी ने हमें हमारी मजदूरी का हिस्सा राज्य में एक मजबूत सरकार के गठन करने के रूप में दिया है। आप सभी का आशीर्वाद हमें सदैव प्राप्त होता रहा है, मुझे विश्वास है कि यही स्नेह और प्यार आने वाले समय में भी आप सभी लोग हमें देंगे। पहले इस प्रमंडल में बिजली नहीं मिल पाती थी। वर्ष 2013-14 में जब हम पहली बार मुख्यमंत्री बने थे उसे समय पलामू प्रमंडल को बिजली से किसी ने जोड़ने का काम किया था तो वह मेरे मुख्यमंत्रित्व काल में ही किया गया था। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज आधारभूत संरचना की बात करें तो हर ओर सड़क का निर्माण हो रहा है, उससे लोगों का आवागमन हो रहा है। कनेक्टिविटी तेजी से बढ़ रही है। विगत 5 वर्षों में यहां जो बदलाव देखने को मिला। वह राज्य अलग होने के 20 से 22 साल तक देखने को नहीं मिला था। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक सेक्टर में राज्य सरकार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। हम लोगों ने बंशीधर महोत्सव को राजकीय महोत्सव बनाया। इसी तरह पलामू प्रमंडल में हम लोगों ने आदिवासी भाइयों के दुबिया खांड मेला को राजकीय महोत्सव का दर्जा दिया है। अब इस राज्य में ऐसे सभी धार्मिक स्थलों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने की भावी योजना बनाने की तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार गठन के बाद हम लोगों ने कलम चलाना प्रारंभ किया है ,अभी इसे जमीन में उतरना बाकी है। आप सभी का आशीर्वाद आप लोगों का सहयोग यूं ही बना रहा तो विगत 5 साल में जो गति विकास को दिया गया है ,उस गति को 100 गुना बढ़ाने का मैं वादा करता हूं। यहां की जो भी चिर परिचित मांगे है उन सभी मांगों का समाधान करने का कार्य राज्य सरकार करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में सरकार गठन के बाद पहला सत्र हम लोग चला रहे हैं, इसके बाद सरकार आपके द्वार आएगी। आपकी समस्या का समाधान आपके दरवाजे पर करने का कार्य करेगी। एक बार पुनः मैं अपनी ओर से श्री बंशीधर महोत्सव की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देता हूं। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 45 करोड़ 88 लाख 57 हज़ार रुपए की लागत से 8 योजनाओं की आधारशिला रखी। वहीं, 136 करोड़ 84 लाख 51 हज़ार रुपए की लागत की 19 योजनाओं का उद्घाटन किया। जिन महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन संपन्न हुआ , उनमें भंडरिया, रंका, धुरकी, चिनियाँ, रमकंडा और गढ़वा में मल्टीपरपस इनडोर स्टेडियम का निर्माण सहित स्वास्थ्य तथा पथ निर्माण विभाग के विभिन्न 19 योजनाएं शामिल हैं।इस अवसर पर विधायक  अनंत प्रताप देव, विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन, विधायक नरेश प्रसाद सिंह, पूर्व मंत्री  मिथिलेश कुमार ठाकुर, आईजी पलामू  सुनील भास्कर, डीआईजी, श्री वाई. एस रमेश और जिले के उपायुक्त तथा पुलिस अधीक्षक समेत जिला प्रशासन के कई पदाधिकारी मौजूद रहे .

Tags: #Jharkhand# state# government# declared# Shri Banshidhar #Mahotsav # state festival.
ShareTweetSendShare
First Report Live Desk

First Report Live Desk

You May Like This

जी राम जी के खिलाफ प्रस्ताव पर भाजपा का प्रहार कांग्रेस की कठपुतली बनी हेमंत सरकार !

जी राम जी के खिलाफ प्रस्ताव पर भाजपा का प्रहार कांग्रेस की कठपुतली बनी हेमंत सरकार !

by firstreport desk2
15 hours ago
0

रांची :झारखंड विधानसभा द्वारा VB GRAM G के खिलाफ पारित प्रस्ताव और उसे केंद्र सरकार को भेजने के फैसले पर...

शिविर में  157 लोगों की नि:शुल्क जाँच की और डॉक्टरी सलाह दिया !

शिविर में 157 लोगों की नि:शुल्क जाँच की और डॉक्टरी सलाह दिया !

by firstreport desk2
15 hours ago
0

रांची :शिविर में विशेषकर हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, हाइपरटेंशन एवं सभी बीमारियों का नि:शुल्क जाँच किया गया और सभी को नि:शुल्क...

झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

by firstreport desk2
15 hours ago
0

रांची :झारखंड में चिकित्सा शिक्षा को एकीकृत और सुदृढ़ बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सरना पूजा समिति प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की !

मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सरना पूजा समिति प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की !

by firstreport desk2
19 hours ago
0

रांची :झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सरना पूजा समिति, डहूटोली, हातमा, रांची के प्रतिनिधिमंडल ने...

आरसीएच सभागार में समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये !

आरसीएच सभागार में समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये !

by firstreport desk2
19 hours ago
0

रांची :राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखण्ड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने गुरूवार को आरसीएच सभागार में समीक्षा बैठक कर...

राज्य के सभी जिलों में शुरू होगा टेली आईसीयू !

राज्य के सभी जिलों में शुरू होगा टेली आईसीयू !

by firstreport desk2
19 hours ago
0

रांची :आज अजय कुमार सिंह, अपर मुख्य सचिव, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, झारखंड सरकार के कार्यालय कक्ष...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    झारखंड स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के डॉ. सुधीर कुमार गुप्ता को इसका कुलपति नियुक्त किया !

    131 shares
    Share 52 Tweet 33
  • सरहुल पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन समिति एवं ट्राइबल रीजनल लैंग्वेज विभाग के संयुक्त सफलतापूर्वक संपन्न !

    18 shares
    Share 7 Tweet 5
  • मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में सरना पूजा समिति प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की !

    16 shares
    Share 6 Tweet 4
  • आरसीएच सभागार में समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये !

    11 shares
    Share 4 Tweet 3
  • हेमंत सोरेन, हिंदू देवी देवता,पर्व त्योहारों का कर रहे अपमान:आदित्य साहू !

    9 shares
    Share 4 Tweet 2

अभी अभी

बिहार राज्य में PNG विस्तार को बढ़ावा !

बिहार राज्य में PNG विस्तार को बढ़ावा !

March 20, 2026
इंदौर में बिहार के किशनगंज जिले के रहनेवाले 6 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री मर्माहत !

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश एवं देशवासियों को ईद की मुबारकबाद दी !

March 20, 2026
झारखंड के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तीन वर्ष के लिए निष्कासित –

झारखंड के पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तीन वर्ष के लिए निष्कासित –

March 20, 2026
परिवार नियोजन कार्यक्रम को सुदृढ़ बनाने हेतु डीपीएमयू कोऑर्डिनेटर का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न !

परिवार नियोजन कार्यक्रम को सुदृढ़ बनाने हेतु डीपीएमयू कोऑर्डिनेटर का राज्य स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न !

March 20, 2026
झारखंड स्टेट फैकल्टी डेवलपमेंट एकेडमी का प्रथम वार्षिक कॉन्क्लेव रांची में संपन्न !

झारखंड स्टेट फैकल्टी डेवलपमेंट एकेडमी का प्रथम वार्षिक कॉन्क्लेव रांची में संपन्न !

March 20, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.