देवघर :झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन आज पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख के देवघर जिला, कुशमाहा स्थित पैतृक आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री ने वहां पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख के पिता स्व० हरिशंकर पत्रलेख की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। विधायक कल्पना सोरेन ने भी स्व० हरिशंकर पत्रलेख की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने पूर्व मंत्री बादल पत्रलेख एवं उनके अन्य शोकाकुल परिजनों से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की
सीएम हेमंत सोरेन२६जनवरी को झारखंड में राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराना गणतंत्र दिवस और संविधान का अपमान है :बाबूलाल मरांडी !
दावोस/रांची :मरांडी ने कहा कि 26 जनवरी 2026 गणतंत्र दिवस पर झारखंड की उप राजधानी दुमका में मुख्यमंत्री द्वारा राष्ट्रीय...











