राँची :झारखण्ड प्रदेश युवा कांग्रेस कमिटी के युवा कांग्रेस मिलन सम्मेलन का आयोजन “गीतांजलि बैंक्वेट हॉल”, टैगोर हिल रोड, चिरौंदी, मोराबादी में किया गया।इस मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह झारखंड कांग्रेस प्रभारी श्री अविनाश पांडे , कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम जी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी, मंत्री बादल पत्रलेख , बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह, महागमा विधायक दीपिका पांडे सिंह मौजूद थे .

इस कार्यक्रम में पोड़ैयाहाट विधायक प्रदीप यादव, सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा,कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी तथा झारखंड युवा कांग्रेस के सभी पूर्व प्रदेश अध्यक्षों की गरिमामई उपस्थिति रही। अपने अपने संबोधन में नेताओं ने कांग्रेस संगठन में युवा कांग्रेस की भूमिका तथा युवा कांग्रेस में कार्य के दौरान अपने अनुभवों को साझा किया।इस अवसर पर झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज स्वयं मंच संचालन कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ही एकमात्र राजनैतिक दल है जहां युवाओं को आगे रखा जाता है, जिस का उदाहरण वर्तमान के कांग्रेस विधायक दल, मंत्रिमंडल, तथा बोर्ड -निगम के वर्तमान अध्यक्षगणों में युवाओं की आधी से अधिक भागीदारी है। अविनाश पांडे ने कहा कि यह कार्यक्रम का उद्देश्य जो लेकर चला गया था वह सब प्रतिशत पूर्ण हुआ 2000 से लेकर के अब तक के पूर्व पदाधिकारी को एकत्रित करके आने वाले समय में 2024 के इलेक्शन के लिए पार्टी को मजबूत करने का सफल प्रयास था उन्होंने कहा कि इसी तरह का कार्यक्रम 14 लोकसभा में करने की जरूरत है और एक महीना में तिथि निर्धारित करके यह कार्यक्रम को सफलतापूर्ण किया जाए अविनाश पांडे ने सभी को यह आश्वासन दिलाया की पार्टी के प्रति निष्ठा और ईमानदारी रखने पर पार्टी अपने वर्कर के साथ हमेशा खड़ा रहता है युवा कांग्रेस को विश्वास दिलाया कि जिस तरह मेहनत और लगन से कार्य कर रहे हैं वह निरंतर करते रहें झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि यह कांग्रेस का कार्यक्रम मील का पत्थर साबित होगा और जिस तरह अथक प्रयास से सभी पूर्व पदाधिकारी को एक मंच में लाने का कार्य किया गया वह सराहनीय है राजेश ठाकुर ने कहा कि मैं भी युवा कांग्रेस से आया हूं पुरानी यादें आप सबों ने ताजा कर दिया मंत्री आलमगीर आलम साहब ने कहा कि इसी तरह संगठन को मजबूत करने के लिए युवा कांग्रेस को निरंतर मेहनत करते रहनी पड़ेगी और उन्होंने विश्वास दिलाया कि हर कदम पर वह युवा कांग्रेस के साथ खड़े हैं और संगठन को मजबूत किया जाए प्रखंड पंचायत ब्लॉक लेवल पर संगठन को ले जाकर के सरकार की कार्यों को जनता के आखिरी पायदान तक पहुंचाने का कार्य युवा कांग्रेस ही कर सकता है .













