रांची : झारखंड रांची महानगर कांग्रेस कार्यालय में आज युवा नेता सह समाजसेवी इंद्रजीत सिंह को नई जिम्मेवारी के रूप में महासचिव सह प्रवक्ता नियुक्त किया गया ।
झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश जी, महानगर अध्यक्ष कुमार राजा जी ,कार्यकारी अध्यक्ष शहज़ादा अनवर जी, मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष रविंद्र सिंह जी,प्रदेश कांग्रेस के सचिव शहबाज अहमद जी सभी के द्वारा नियुक्ति पत्र देकर शुभकामनाएं दिया गया।
विदित हो की इंद्रजीत सिंह ने अपनी राजनीति की शुरुवात छात्र संगठन
एन एस यू आई से की । युवा कांग्रेस के बाद असंगठित कामगार एवं कर्मचारी कांग्रेस (केकेसी)’ एवं अब मुख्य मेन विंग में रांची महानगर कांग्रेस में महासचिव सह प्रवक्ता के रूप में नई ज़िम्मेवारी दी गई । इंद्रजीत सिंह ने कहा कि जो नई जिम्मेवारी मिली है उसे पूरी ईमानदारी से तन मन धन के साथ पार्टी के दिशा निर्देश में काम करेंगे । इंद्रजीत सिंह ने विशेष तौर पे रांची महानगर कांग्रेस के अध्यक्ष कुमार राजा जी का धन्यवाद किया ।
महासचिव सह प्रवक्ता बनने पर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष केशव कमलेश महतो जी, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय जी, लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत जी, ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे जी , कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की जी , स्वास्थ्य मंत्री इरफ़ान अंसारी जी , वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर जी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर जी,
मार्केटिंग बोर्ड के अध्यक्ष रविंद्र सिंह जी, गो आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन जी , युवा आयोग अध्यक्ष कुमार गौरव जी , पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बनना गुप्ता जी ,
खिजरी विधायक राकेश कच्छप जी , कांके विधायक सुरेश बैठा जी , बेरमो विधायक अनूप सिंह जी , यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव जी , प्रदेश कांग्रेस के सचिव शहबाज अहमद जी, अमरेंद्र सिंह जी, प्रदेश प्रवक्ता ऋषिकेश सिंह जी , एन एस यू आई की राष्ट्रीय संयोजक आरुषि वन्दना जी , महासचिव संजू चौबे जी, हटिया प्रखंड अध्यक्ष गोपाल उपाध्याय, मंडल अध्यक्ष चंदन यादव एव तमाम कांग्रेस जनों ने बधाई एव शुभकामनाएँ दिया ।
लोक भवन उद्यान को आम नागरिकों के भ्रमण एवं परिदर्शन 2 फरवरी से 08 फरवरी !
रांची : झारखंड राज्यपाल के निदेशानुसार लोक भवन उद्यान को आम नागरिकों के भ्रमण एवं परिदर्शन हेतु 2 फरवरी से...










