रांची :रांची नगर निगम चुनाव 2026 के बीच भाजपा पर चुनावी प्रलोभन और आदर्श आचार संहिता उल्लंघन को लेकर कांग्रेस पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को राज्य निर्वाचन आयोग पहुंचा और विस्तृत ज्ञापन सौंपते हुए तत्काल और कड़ी कार्रवाई की मांग की।
कांग्रेस पार्टी ने कहा कि भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी, जिसका चुनाव चिह्न “बिस्किट छाप” है, के समर्थन में बाजार में विशेष पैकेजिंग वाले बिस्किट वितरित किए जा रहे हैं। इन पैकेटों पर प्रत्याशी की तस्वीर के साथ छपी हुई है साथ ही बिस्किट की पैकेट जँहा पैक हो रही थी वंहा प्रधानमंत्री मोदी जी का फ्लैक्स लगा हुआ था जो भाजपा समर्थित प्रत्याशी की हार की बौखलाहट दिखाती है।
भाजपा को जनता पर और अपने झारखण्ड के नेताओं पर भरोसा नहीं रहा गया है इसलिए अब मोदी जी के चेहरे का सहारा लेना पड़ रहा है, यह दिखाती है की झारखण्ड भाजपा के नेता और समर्थित प्रत्याशी हार के डर से इस तरह के लोक लुभावन हथकंडे अपनाने लगी है।
कांग्रेस पार्टी का कहना है कि चुनाव अवधि में खाद्य सामग्री के पैकेट पर फोटो लगाकर वितरण करना मतदाताओं को प्रभावित करने का सुनियोजित प्रयास है, जो आदर्श आचार संहिता का खुला उल्लंघन है।
और भी गंभीर बात यह है की कि इस पैकेजिंग और वितरण का वीडियो भाजपा के एक प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के आधिकारिक फेसबुक प्रोफाइल से साझा किया गया है। कांग्रेस ने इसे प्रमाण के रूप में आयोग को सौंपते हुए कहा कि इससे स्पष्ट है कि यह गतिविधि संगठित और योजनाबद्ध तरीके से की जा रही है।
कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव निष्पक्ष और पारदर्शी होना चाहिए। यदि भाजपा से जुड़े लोग खुलेआम पैकेट के माध्यम से प्रचार करेंगे और बड़े नेताओं की तस्वीरों का इस्तेमाल कर मतदाताओं को प्रभावित करेंगे, तो यह लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ खिलवाड़ है।
प्रतिनिधिमंडल ने आयोग से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि चुनाव प्रक्रिया की मर्यादा और विश्वसनीयता बनी रहे।
राज्य निर्वाचन आयोग से मिलने वाले प्रतिनिधिमण्डल में मुख्य रूप से राकेश सिन्हा, सतीश पाल मुजनी, सोनाल शांति, ऋषीकेश सिंह, जगदीश साहू, गजेंद्र सिंह, केदार पासवान, अमृत सिंह, वेद प्रकाश तिवारी।
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने निकाय चुनाव को लेकर निर्वाचन आयुक्त से पार्टी की मांग दोहराई !
रांची :पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज अपने बयानों के माध्यम से निकाय चुनाव को लेकर भाजपा...












