झारखंड के राज्य के श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार सत्यानन्द भोक्ता व उपायुक्त अबु इमरान आज जिले के सिमरिया प्रखंड पहुँचे। इस दौरान माननीय मंत्री भोक्ता ने सिमरिया प्रखंड मुख्यालय स्थित कर्बला मैदान में 26 दिसम्बर 2023 को होने वाले “आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री झारखंड सरकार श्री हेमंत सोरेन के आगमन और कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर कार्यक्रम स्थल पहुंच की जा रही प्रशासनिक तैयारी व हेलीपैड स्थल समेत अन्य तैयारियों का जायजा लिया।
साथ ही कार्यक्रम को लेकर वरीय अधिकारियों को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन, उपविकास आयुक्त उत्कर्ष गुप्ता, अपर समाहर्ता पवन कुमार मंडल, अनुमंडल पदाधिकारी चतरा सुरेंद्र उरांव, अनुमंडल पदाधिकारी सिमरिया सुधीर दास, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सिमरिया अशोक प्रियदर्शी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चतरा अविनास कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी सिमरिया नीतू सिंह, समाज सेवी मनोज चंद्रा, शारदा देवी समेत कई गणमान्य मौजूद रहे।