Wednesday, September 10, 2025
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कौशल प्राप्त 2500 युवाओं को निजी क्षेत्र में ऑफर लेटर सौंपा !

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कौशल प्राप्त 2500 युवाओं को निजी क्षेत्र में ऑफर लेटर सौंपा !

निजी क्षेत्र में 75% नियुक्तियां स्थानीय लोगों को मिले इस निमित बनाया नियम.

First Report Live Desk by First Report Live Desk
2 years ago
in करियर, झारखंड, पॉलिटिक्स, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कौशल प्राप्त 2500 युवाओं को निजी क्षेत्र में ऑफर लेटर सौंपा !
4
SHARES
10
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि जब हमारी सरकार बनी तब ठीक से हम मंत्रिमंडल का विस्तार भी नहीं कर पाए और कोरोना संक्रमण जैसी महामारी देश और दुनिया को अपने चपेट में ले ली। कोविड संक्रमण इतना भयावह और डरावना था कि पूरा देश और दुनिया रुक सा गया। देश ने इससे पहले इस तरीके की वैश्विक चुनौती कभी नहीं देखी थी। इस प्रकार का वैश्विक संक्रमण पिछड़े एवं गरीब राज्यों के लिए सबसे ज्यादा तकलीफ देने वाली होती है। गरीब, मजदूर एवं जरूरतमंदों के लिए यह अभिशाप के जैसा था। सभी लोग अपने-अपने घरों के भीतर बन्द रहने के लिए मजबूर हो गए थे। लॉकडाउन में रोजगार के सभी साधन बंद हो गए। ऐसी स्थिति में सबसे ज्यादा नुकसान प्रवासी मजदूरों को हुआ क्योंकि वे बेघर हो गए।

 

ये भीपढ़िये

अतिक्रमण न हटाने पर सरयू ने लिखा विधानसभाध्यक्ष को पत्र !

देर रात अवैध बालू खनन !

शिक्षण संस्थानों में व्यापक जागरूकता अभियान शुरू करने का निर्देश !

दशरथ चन्द्र दास की पुस्तक “ अंबेडकरवादियों के चार धाम “ का अपने कार्यालय कक्ष में लोकार्पण किया !

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन ने आज टाना भगत इंडोर स्टेडियम खेलगांव रांची में आयोजित “रोजगार मेला” में 2500 कौशल प्राप्त युवाओं को ऑफर लेटर का वितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहीं। झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य बना जिसने प्रवासी मजदूरों को लॉकडाउन के समय हवाई जहाज सहित विभिन्न माध्यमों से वापस घर लाने का कार्य कर दिखाया। लॉकडाउन के कारण कई इंडस्ट्री बंद हुए जो आज तक उबर नहीं पाए। कोरोना संक्रमण का असर आज भी कहीं न कहीं देखने को मिल रहा है। ऐसी विपरीत स्थिति में भी हमारी सरकार ने एक बेहतर मैनेजमेंट का उदाहरण देते हुए बिना कोई अपना-तफरी के राज्यवासियों और प्रवासी मजदूरों को सुरक्षित रखने का काम कर दिखाया है। वैश्विक महामारी के समय हमारी सरकार के अधिकारी निरंतर यहां के जनमानस को बचाने का रास्ता ढूंढते रहे। राज्य सरकार एवं महिला समूह की दीदियों ने गांव-गांव पंचायत-पंचायत पहुंचकर लोगों को खाना खिलाया, घरों पर अनाज उपलब्ध कराया। कोविड से निपटने में हमारी महिला दीदियों का भी महत्वपूर्ण भूमिका रहा है। जैसे ही कोरोना संक्रमण का धुंध छटा राज्य सरकार ने रोजगार सृजन को लेकर एक बेहतर रणनीति बनाई और दूसरे प्रदेश से लौटे मजदूर सहित यहां के किसान, गरीब, जरूरतमंदों को कई योजनाओं से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 100 वर्ष से भी अधिक समय से झारखंड में खनिज-संपदा निकालने का काम किया गया परंतु यहां की खनिज-संपदा का पूरा लाभ राज्यवासियों को नहीं मिला बल्कि दूसरे प्रदेश के लोगों के घर हमारे खनिज-संपदाओं से रोशन हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस राज्य के कोयला से दूसरे राज्य रोशन हुए और झारखंड अंधेरे में रहने को मजबूर हुआ। हमारी सरकार ने खनिज-संपदा के अतिरिक्त भी कई विभिन्न क्षेत्रों में संभावना तलाशते हुए रोजगार सृजन कराया। राज्य सरकार ने झारखंड में एक बेहतरीन उद्योग पॉलिसी बनाते हुए टेक्सटाइल इंडस्ट्री को जोड़ा। राज्य सरकार और टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लोगों ने वादे के मुताबिक 75% स्थानीय लोगों को अपने संस्थानों में नियुक्तियां दीं। राज्य सरकार के साथ-साथ टेक्सटाइल इंडस्ट्री के लोगों ने भी कदम से कदम मिलते हुए जरूरतमंद लोगों को रोजगार से जोड़ने का काम किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले डेढ़ वर्षो में 50 हजार से अधिक युवक-युवतियों को निजी क्षेत्र में नियुक्तियां देने का काम राज्य सरकार ने कर दिखाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले गांव-देहात के नौजवान फौज में नौकरी करने की तैयारी करते थे परंतु वर्तमान के समय में फौज में भी नियुक्तियां रुक सी गई हैं। गांव-देहात के वैसे बच्चे जो शहर में रहकर पढ़-लिख जाते थे वे बैंक और रेलवे में नौकरी की तैयारी करते थे लेकिन गलत नीति-निर्धारण के कारण आज बैंक तथा रेलवे में नौकरियां घटी हैं। केंद्र सरकार के कई उद्यम अब निजी हाथों में चला गया है यही कारण है कि अब सरकारी नौकरियां कम हो रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने एक अच्छी उद्योग नीति बनाकर 75% स्थानीय लोगों को राज्य में स्थापित इंडस्ट्री में रोजगार देने का नियम बनाया है। राज्य सरकार ने जितनी भी योजनाएं बनाई हैं वे सभी योजनाएं यहां के आदिवासी-मूलवासी के योग्यता और क्षमता के अनुरूप ही बनाया गया है। चाहे योजना महिला के लिए हो या पुरुष के लिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की महिलाएं अब धीरे-धीरे हुनरमंद होकर आत्मनिर्भर भी बन रही हैं। राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में यहां की महिलाओं का भी अहम योगदान है। जितनी भी महिलाएं आज इस इंडोर स्टेडियम में मौजूद हैं कहीं न कहीं सभी आत्मनिर्भर हो चुकी हैं। मुख्यमंत्री ने उपस्थित सभी महिलाओं से अपील किया कि वह राज्य सरकार की भी योजनाओं से जुड़कर स्वरोजगार भी करें। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप स्वयं स्वरोजगार से जुड़ेंगे तो आने वाले समय में अन्य लोगों को भी आप रोजगार से जोड़ सकते हैं। वर्तमान राज्य सरकार की विभिन्न व्यवस्था से जुड़कर आर्थिक रूप से मजबूत हो सकते हैं। रोटी, कपड़ा और मकान मनुष्य रोटी, कपड़ा, और मकान हर मनुष्य की आवश्यकता होती है। कोई भी व्यक्ति बिना भोजन, बिना कपड़े और बिना छत के नहीं रह सकता है। कई चुनौतियां और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद हमारी सरकार ने पक्के मकान से वंचित लोगों के लिए अबुआ आवास योजना का शुभारंभ किया है। हमारी सरकार एक-दो दिनों बाद से ही पात्र लोगों को इस योजना का लाभ देना प्रारंभ करेगी। हमारी सरकार ने वर्तमान समय में राज्य के सभी 60 वर्ष से अधिक बुजुर्ग व्यक्तियों को पेंशन दे रही है। राज्य में दिव्यांग, विधवा सभी को पेंशन योजना से आच्छादित किया गया है। झारखंड देश का पहला ऐसा राज्य है जहां सर्वजन पेंशन योजना लागू की गई है। राज्य के स्कूलों में अध्यनरत सभी बच्चियों को सावित्रीबाई फुले योजना से जोड़ा जा रहा है। इस योजना के तहत बच्चियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी दलित पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक के बच्चे कुछ शिक्षा के लिए विदेश में अब पढ़ने जा रहे हैं। राज्य सरकार विदेश में पढ़ाई करने वाले बच्चों को सत प्रतिशत स्कॉलरशिप उपलब्ध करा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की सोच है कि यहां के बच्चे भी अब पढ़ लिखकर डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, जज सहित अन्य सरकारी अफसर बने इस निमित गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना संचालित की जा रही है। किसान, मजदूर आदिवासी, पिछड़े, जरूरतमंद सहित सभी वर्गों की पीड़ा को हमारी सरकार समझती है। हमारी सोच है कि हम आने वाली पीढ़ी को एक बेहतर भविष्य प्रदान करें। हमारी सरकार रोजगार सृजन के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है और आगे भी करती रहेगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ऑफर लेटर प्राप्त करने वाले सभी युवक-युवतियों को अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने ऑफर लेटर प्राप्त करने वाले सभी लोगों के प्रति विश्वास जताते हुए कहा कि आप सभी लोग अपना कार्य ईमानदारी पूर्वक करेंगे और नित नए आयाम को प्राप्त करेंगे।

Tags: #Jharkhand# Chief# Minister #Hemant #Soren# handed# over₹ offer #letters.
Share2Tweet1SendShare
First Report Live Desk

First Report Live Desk

You May Like This

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में झारखंड ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की बैठक !

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में झारखंड ट्रांसजेंडर कल्याण बोर्ड की बैठक !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : मुख्य सचिव अलका तिवारी ने सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए ट्रांसजेंडरों का राज्यव्यापी सर्वें कराने का...

भ्रष्टाचारियों को आइना दिखाए बिना सरकार पर आरोप लगाने का बाबूलाल मरांडी जी को कोई नैतिक अधिकार नहीं : विनोद पांडेय !

भ्रष्टाचारियों को आइना दिखाए बिना सरकार पर आरोप लगाने का बाबूलाल मरांडी जी को कोई नैतिक अधिकार नहीं : विनोद पांडेय !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी द्वारा लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के महासचिव सह...

शाहिद की पत्नी ने कहा अभियान जारी रहे… –  राधाकृष्ण किशोर !

शाहिद की पत्नी ने कहा अभियान जारी रहे… – राधाकृष्ण किशोर !

by firstreport desk2
2 days ago
0

पलामू :राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कुछ दिन पहले मनातू में हुए पुलिस और उग्रवादियों के मुठभेड़ में...

सड़कों के किनारे से ठेला-खोमचा हटाने की कार्रवाई के विरोध !

सड़कों के किनारे से ठेला-खोमचा हटाने की कार्रवाई के विरोध !

by firstreport desk2
2 days ago
0

राँची नगर निगम द्वारा सड़कों के किनारे से ठेला-खोमचा हटाने की कार्रवाई के विरोध में सोमवार को सैकड़ों दुकानदारों ने...

मधुकर भारद्वाज के सम्मान में आज झारखंड विधानसभा सचिवालय में विदाई समारोह  !

मधुकर भारद्वाज के सम्मान में आज झारखंड विधानसभा सचिवालय में विदाई समारोह !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :झारखंड विधानसभा सचिवालय में संयुक्त सचिव के पद से दिनांक 31/8/25 को सेवानिवृत्त हुए मधुकर भारद्वाज के सम्मान में...

रांचीवासियों को जल्द मिलेगा तीन नए फ्लाईओवर का तोहफा !

रांचीवासियों को जल्द मिलेगा तीन नए फ्लाईओवर का तोहफा !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित रांची शहर...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • हेमंत सरकार केलिए महिला सुरक्षा और भ्रष्टाचार कोई मुद्दा नहीं….प्रदीप वर्मा !

    हेमंत सरकार केलिए महिला सुरक्षा और भ्रष्टाचार कोई मुद्दा नहीं….प्रदीप वर्मा !

    1 shares
    Share 0 Tweet 0
  • झारखंड पुलिस नक्सली मुठभेड़ में दो जवान शहीद एक जवान गंभीर रूप से घायल !

    1 shares
    Share 0 Tweet 0
  • उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की जीत मिले 452 वोट !

    1 shares
    Share 0 Tweet 0
  • कब्जामुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक : मुख्यमंत्री !

    1 shares
    Share 0 Tweet 0
  • यूरिया खाद मामले में केंद्र सरकार पर दोष मढ़ने से पहले अपने गिरेबां में झांके राज्य सरकार ….आदित्य साहू!

    1 shares
    Share 0 Tweet 0

अभी अभी

पलामू पुलिस और एसपी रीष्मा रमेशन का मानवीय चेहरा !

पलामू पुलिस और एसपी रीष्मा रमेशन का मानवीय चेहरा !

September 10, 2025
तबारक लॉज से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार !

तबारक लॉज से संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार !

September 10, 2025
कब्जामुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक : मुख्यमंत्री !

कब्जामुक्त कराएं जमीन, दबंगों को सिखाएं कानूनी सबक : मुख्यमंत्री !

September 10, 2025
सीएम नीतीश कुमार ने सुरक्षा पेंशन योजना के अन्तर्गत 1263.95 करोड़ रूपये की राशि 1 करोड़ 13 लाख से अधिक लाभार्थियों के बैंक खाते में  !

सीएम नीतीश कुमार ने सुरक्षा पेंशन योजना के अन्तर्गत 1263.95 करोड़ रूपये की राशि 1 करोड़ 13 लाख से अधिक लाभार्थियों के बैंक खाते में !

September 10, 2025
उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की जीत मिले 452 वोट !

उपराष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन की जीत मिले 452 वोट !

September 9, 2025
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.