Thursday, March 12, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एशोसिएशन छात्र-छात्राओं के बीच इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन !

झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एशोसिएशन छात्र-छात्राओं के बीच इंटरैक्टिव सत्र का आयोजन !

भारतीय प्रशासनिक सेवा बैच 2022 झारखंड कैडर के प्रशिक्षु अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं को दिए सफलता के मंत्र .

First Report Live Desk by First Report Live Desk
2 years ago
in करियर, झारखंड, रांची
Reading Time: 1 min read
A A
0
48
SHARES
136
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

रांची :झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एशोसिएशन जेसोवा की ओर से राजकीय पुस्तकालय स्टेट लाइब्रेरी रांची में प्रतियोगी-परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं के बीच इंटरैक्टिव सत्र कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय प्रशासनिक सेवा बैच 2022 झारखंड कैडर के प्रशिक्षु अधिकारी रवि कुमार, दीपेश कुमारी, कृष्णकांत कांवरिया, श्रुति राजलक्ष्मी एवं प्रांजल रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जेसोवा अध्यक्ष श्रीमती मिनी सिंह, उपाध्यक्ष श्रीमती नमिता सिंह, श्रीमती किमी ख्यानगते, श्रीमती प्रीति कुमार, सचिव श्रीमती मनु झा एवं सदस्य श्रीमती निक्की टोप्पो, श्रीमती जेसीना सिद्दीकी, श्रीमती श्रेया एवं श्रीमती जया की अहम भूमिका रही।

इस इंटरैक्टिव सत्र का मुख्य उद्देश्य वैसे छात्र-छात्राएं जो विभिन्न प्रतियोगी-परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं उन्हें मदद करना रहा। अध्यनरत छात्र-छात्राएं अपनी तैयारी किस प्रकार बेहतर तरीके से कर सकें ताकि उन्हें जल्द सफलता मिलें इस निमित्त उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं मुख्य अतिथियों के बीच विभिन्न विषयों पर प्रश्न-उत्तर एवं संवाद हुआ। मौके पर उपस्थित छात्र-छात्राओं ने सिविल सर्विस परीक्षा से जुड़े कई सवाल मुख्य अतिथियों से पूछे तथा उसका उत्तर भी जाना। कार्यक्रम के दौरान राजकीय पुस्तकालय में अध्यनरत छात्र-छात्राएं यूपीएससी एवं जेपीएससी परीक्षाओं को लेकर काफी उत्साहित दिखे। इस अवसर पर उपस्थित सभी प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों ने अध्यनरत छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता-परीक्षाओं में सफलता हेतु कई महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए। मौके पर बड़ी संख्या में प्रतियोगिता-परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।आईएएस अधिकारी रवि कुमार ने उपस्थित छात्र-छात्राओं से कहा कि यूपीएससी अथवा जेपीएससी का सिलेबस काफी बड़ा और विस्तृत है। सभी छात्र-छात्राएं एक बेहतर मोटिवेशन के साथ तैयारी में जुटें। ये मोटिवेशन आपकी स्थिति, आपकी आर्थिक स्थिति अथवा आपके परिवार की स्थिति या आपके वैसे दोस्त जिन्होंने एग्जाम क्रैक कर लिया है वहां से आ सकती है। यूपीएससी अथवा जेपीएससी परीक्षा की तैयारी करने में मोटिवेशन के साथ-साथ कमिटमेंट जरूर होनी चाहिए। आप सभी लोग एक लक्ष्य बनाकर बेहतर तैयारी करें, सफलता अवश्य मिलेगी।इस अवसर पर आईएएस अधिकारी *श्रुति राजलक्ष्मी* ने कहा कि आप सभी छात्र-छात्राएं तैयारी करते समय अपना कांसेप्ट क्लियर रखें। अच्छी तैयारी के लिए अच्छी रणनीति बनाना जरूरी है। संभव हो तो सोशल मीडिया का कम उपयोग करें। बेवजह दूसरी चीजों पर समय खराब न करें। ईमानदारी से पढ़ाई करें और एक गोल फिक्स कर आगे बढ़े।इस अवसर पर आईएएस अधिकारी प्रांजल ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने 30 वर्ष की उम्र में यूपीएससी की तैयारी शुरू की थी। तैयारी करने वालों के लिए 30 वर्ष की उम्र कोई अधिक उम्र नहीं है। यूपीएससी हो या जेपीएससी आप तीन अटेम्प्ट तक जरूर प्रयास करें। अगर आपको तीन अटेम्प्ट तक सफलता नहीं मिलती है तो आप अपनी क्षमता के अनुसार अन्य क्षेत्र में भी एक सफल करियर बना सकते हैं। आज के वर्तमान दौर में देश को हर क्षेत्र में एक्सपर्ट की जरूरत है। आप किसी भी क्षेत्र में अच्छा कर अपनी पहचान बना सकते हैं। याद रखें टाइम मैनेजमेंट बहुत ही आवश्यक कड़ी है। बिना टाइम मैनेजमेंट और निरंतर अभ्यास के सफलता मिल पाना मुश्किल है अतएव निरंतर अभ्यास बिना समय गवाएं करते रहनी चाहिए।इस अवसर पर आईएएस अधिकारी *कृष्णकांत कांवरिया* ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई गांव के ही हिंदी मीडियम सरकारी स्कूल से की थी। मुझे 12वीं क्लास में मात्र 58% मार्क्स मिले थे। बावजूद में आगे चलकर डॉक्टर बना। फिर मेरा लक्ष्य यूपीएससी रहा। किसी भी प्रतियोगिता-परीक्षा में सफलता पाने के लिए जरूरी है कि आपका मार्गदर्शन किस प्रकार हो रहा है। मार्गदर्शक अच्छा हो तो सफलता जल्द मिलती है। तैयारी को लेकर आपका प्लान तथा योजना के आधार पर रणनीति अच्छी होनी चाहिए। निरंतर रिवीजन के साथ-साथ आपका उठना बैठना अच्छे ग्रुप के छात्र-छात्राओं के साथ होना चाहिए।मौके पर आईएएस अधिकारी दीपेश कुमारी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के लिए टाइम मैनेजमेंट जरूरी है। तैयारी हेतु पढ़ाई नॉर्मल करें परंतु मेहनत के साथ-साथ आपका गोल फिक्स होना चाहिए। अच्छी से अच्छी तैयारी हो इस पर ज्यादा फोकस रखें। सोशल मीडिया अथवा साइट्स पर कम से कम समय व्यतीत करें। किसी भी स्थिति में डिमोटिवेट न हों। समय के साथ-साथ हर दिन तैयारी को थोड़ा-थोड़ा इंप्रूव करें। ईमानदारी से किया गया प्रयास एक दिन में नहीं लेकिन एक दिन जरुर सफल होता है।इस अवसर पर जेसोवा की अध्यक्ष श्रीमती मिनी सिंह ने कहा कि झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एशोसिएशन (जेसोवा) पिछले कुछ वर्षों से लगातार प्रतियोगी-परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं के क्षमतावर्द्धन तथा मोटिवेशन के लिए प्रतिबद्धता के साथ प्रयासरत है। आज का यह इंटरैक्टिव कार्यक्रम प्रतियोगी-परीक्षाओं की तैयारी कर रहे स्टूडेंटस को अवश्य मदद करेगी। यह कार्यक्रम जेसोवा द्वारा आयोजित एक छोटी परंतु अच्छी पहल है। संस्थान आगे भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी। हमारा प्रयास है कि छोटी-छोटी चीजों पर कार्य कर समाज को मजबूत किया जाए। जेसोवा के सभी पदाधिकारी एक बेहतर समन्वय बनाकर कई क्षेत्र में जनहित का कार्य करती रहेगी।

ये भीपढ़िये

ऑपरेशन “सतर्क” के तहत आरपीएफ पोस्ट हटिया की कार्रवाई !

“फार्मा सही दाम ऐप” पर राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यक्रम संपन्न !

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप !

झारखंड में आदिवासी अस्मिता,जल ,जंगल,जमीन के व्यापारी हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन -आदित्य साहू !

Tags: Jharkhand IAS Officers' Wives Association organizes interactive session among students
Share19Tweet12SendShare
First Report Live Desk

First Report Live Desk

You May Like This

हेमंत सरकार में हिंदू आस्था पर लगातार हो रहे हमले….आदित्य साहू !

हेमंत सरकार में हिंदू आस्था पर लगातार हो रहे हमले….आदित्य साहू !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने आज हेमंत सरकार पर बड़ा निशाना साधा। श्री साहू ने रजरप्पा...

ग्रामीण उद्यमिता और महिला सशक्तिकरण का उत्सव  !

ग्रामीण उद्यमिता और महिला सशक्तिकरण का उत्सव !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह की गरिमामयी उपस्थिति में रांची के मोराबादी मैदान में...

सतबरवा थाना क्षेत्र में अवैध अफीम !

सतबरवा थाना क्षेत्र में अवैध अफीम !

by firstreport desk2
2 days ago
0

पलामू जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत दिनांक 10.03.2026 को सतबरवा...

चाचा ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म !

चाचा ने भतीजी के साथ किया दुष्कर्म !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : जगन्नाथपुर हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना ने चाचा-भतीजी के पवित्र रिश्ते को शर्मसार...

झारखंड के 15 अधिकारियों को मिली आईएएस में पदोन्नति !

झारखंड के 15 अधिकारियों को मिली आईएएस में पदोन्नति !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : झारखंड के प्रशासनिक तंत्र में बड़ा बदलाव हुआ है। झारखंड प्रशासनिक सेवा (जेएएस) के 15 वरिष्ठ अधिकारियों को...

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर सामने आई शिकायत !

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर सामने आई शिकायत !

by firstreport desk2
2 days ago
0

राँची : घरेलू एलपीजी सिलेंडर की आपूर्ति को लेकर सामने आई शिकायतों के बीच राँची जिला प्रशासन ने स्थिति की...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विमेंस कॉलेज, रांची में भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया !

    अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विमेंस कॉलेज, रांची में भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया !

    28 shares
    Share 11 Tweet 7
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लगभग 40 हजार स्वास्थ्य सहियाओं को मिला तोहफा !

    13 shares
    Share 5 Tweet 3
  • असम के आदिवासी समुदाय को उनका हक-अधिकार मिले – हेमंत सोरेन !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • दिन-दहाड़े केनरा बैंक में डकैती !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • बच्चा चोरी के संदेह में एक विक्षिप्त महिला को लाठी से पीटकर मौत के घाट उतार दिया !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1

अभी अभी

दिन-दहाड़े केनरा बैंक में डकैती !

दिन-दहाड़े केनरा बैंक में डकैती !

March 11, 2026
बिहार मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान अररिया जिले को दी 546 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात !

बिहार मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान अररिया जिले को दी 546 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात !

March 11, 2026
मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान अररिया जिले में विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा बैठक की !

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान अररिया जिले में विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा बैठक की !

March 11, 2026
बिहार मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा के तहत अररिया में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए !

बिहार मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा के तहत अररिया में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए !

March 11, 2026
पोटका विधायक संजीव सरदार ने कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से की मुलाकात !

पोटका विधायक संजीव सरदार ने कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से की मुलाकात !

March 11, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.