Wednesday, March 11, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » बिहार मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान अररिया जिले को दी 546 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात !

बिहार मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान अररिया जिले को दी 546 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात !

अधिकारियों को दिये तेजी से कार्य पूर्ण करने के निर्देश .

firstreport desk2 by firstreport desk2
2 hours ago
in अररिया, पटना, पॉलिटिक्स, बिहार
Reading Time: 1 min read
A A
0
बिहार मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान अररिया जिले को दी 546 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात !
2
SHARES
6
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

झारखंड में आदिवासी अस्मिता,जल ,जंगल,जमीन के व्यापारी हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन -आदित्य साहू !

असम के आदिवासी समुदाय को उनका हक-अधिकार मिले – हेमंत सोरेन !

पटना साहिब रेलवे स्टेशन से पटना घाट तक निर्माणाधीन संपर्क पथ का निरीक्षण !

झारखंड के धनबाद कोयला माफिया एलबी सिंह ईडी कार्यालय में पूछ-ताछ जारी !

पटना, : बिहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में अररिया जिले में विभिन्न योजनाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली और कार्य तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया।
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने अररिया के नये पुलिस केंद्र स्थित अररिया पुलिस लाइन में आवासीय एवं गैर आवासीय भवनों का विद्युतीकरण सहित निर्माण कार्य का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। साथ ही यहां आयोजित कार्यक्रम स्थल से रिमोट के माध्यम से शिलापट्ट अनावरण कर अररिया जिले के लिए 157 करोड़ रुपये की लागत से 60 योजनाओं का उद्घाटन, 331 करोड़ रुपये की लागत से 6 योजनाओं का शिलान्यास एवं 58 करोड़ रुपये की लागत से 2 योजनाओं का कार्यारंभ किया। मुख्यमंत्री ने अररिया जिला के अंतर्गत प्रगति यात्रा से संबंधित विभिन्न योजनाओं की प्रगति के संबंध में अधिकारियों से जानकारी ली। इसके अंतर्गत अररिया-कुर्सी काटा-कुवाड़ी सिकटी पथ का निर्माण कार्य, बैरगाछी से बंगला कोल जानेवाले पथ के 17वें कि०मी० में उच्चस्तरीय आरसीसी पुल एवं पहुंच पथ का निर्माण कार्य, फारबिसगंज-बथनाहा स्टेशन के बीच कटिहार-जोगबनी रेलखंड पर सुभाष चौक के पास फ्लाईओवर का निर्माण कार्य आदि शामिल है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इन योजनाओं को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया।
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने कोसी दुग्ध परियोजना परिसर में दुग्ध शीतक केंद्र अररिया का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया। उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने वहां आयोजित कार्यक्रम स्थल से विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के लगे स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कोसी दुग्ध परियोजना के अंतर्गत अररिया सेंटर के सुदृढ़ीकरण एवं नवीनीकरण योजना के तहत दुग्ध आपूर्तिकर्ताओं एवं लाभुकों से संवाद किया। सहकारी सहयोग समितियों के लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद देते हुए कहा कि हमलोग खासकर महिलाओं को इसका काफी लाभ हो रहा है। इस समिति से जुड़े लोगों को भी लाभ हो रहा है। इससे दुग्ध उत्पादकों को भी फायदा मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने वहां लगाए गए सुधा के विभिन्न उत्पादों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने कृषि यांत्रिकीकरण मेला का फीता काटकर शुभारंभ किया। साथ ही वहां आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी सेविकाओं, वृद्धजन पेंशन योजना
के लाभार्थियों, साइकिल योजना की लाभुक छात्राओं, अक्षर आंचल योजना के लाभुकों एवं स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के लाभार्थियों से संवाद किया। लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपने सबका कल्याण किया है। आपकी योजनाओं से हमसब लाभान्वित हुए हैं और जीवन में आगे बढ़ रहे हैं। वहां उपस्थित जीविका दीदियों ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि आपने हम सभी महिलाओं को पहचान दिलाई है। आपने हम सभी महिलाओं को संबल प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने जीविका दीदियों द्वारा संपोषित 6364 स्वयं सहायता समूह को 239 करोड़ रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। जैविक खेती हेतु उपकरण के लिए अनुदान का सांकेतिक चेक प्रदान किया। मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लाभार्थियों को चाबी प्रदान की। किसानों को के०सी०सी० लोन, मुख्यमंत्री छात्रवृत्ति योजना के लाभार्थियों, अंतर्जातीय विवाह योजना के लाभार्थियों, दिव्यांगजनों को बैट्री चालित ट्राई साइकिल प्रदान किया। मुख्यमंत्री ने स्टॉल निरीक्षण के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभुकों से कहा कि सरकार सभी का ख्याल रख रही है। सभी लोगों को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रही है। आप सब योजनाओं का लाभ उठाएं और आगे बढ़ें।
इसके पश्चात् मुख्यमंत्री ने ए०एन०एम०, जी०एन०एम०, पारा मेडिकल प्रशिक्षण संस्थान सह छात्रावास का शिलापट्ट अनावरण कर उद्घाटन किया तथा उद्घाटन के पश्चात् मुख्यमंत्री ने वहां की व्यवस्थाओं एवं सुविधाओं की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास एवं कल्याण विभाग द्वारा संचालित अन्य छात्रावासों के छात्रों के साथ भी संवाद किया। मुख्यमंत्री ने सभी छात्रों से कहा कि आपलोग मन लगाकर पढ़ें और जीवन में आगे बढ़ें।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री सह अररिया जिले के प्रभारी मंत्री लखेन्द्र कुमार रौशन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ० बी० राजेन्दर, विशेष शाखा के पुलिस महानिदेशक कुंदन कृष्णन, मुख्यमंत्री के सचिव डॉ० चंद्रशेखर सिंह, पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त राजेश कुमार, पूर्णिया प्रक्षेत्र के प्रभारी पुलिस उपमहानिरीक्षक कुमार आशीष, अररिया के जिलाधिकारी विनोद दुहान, अररिया के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

Tags: #Bihar Chief Minister# gave# the gift of schemes #worth Rs 546 crore #to Araria district #during the Samriddhi Yatra .
Share1Tweet1SendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, दावोस तथा यूनाइटेड किंग्डम यात्रा चर्चा – हेमंत सोरेन ,सीएम !

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम, दावोस तथा यूनाइटेड किंग्डम यात्रा चर्चा – हेमंत सोरेन ,सीएम !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आज राज्य के माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोक भवन में...

झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन सरकार के सवा वर्ष के राज्य में जो हालात उत्पन्न चर्चा – नवीन जायसवाल !

झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन सरकार के सवा वर्ष के राज्य में जो हालात उत्पन्न चर्चा – नवीन जायसवाल !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची: झारखंड के भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता नेता विधायक बाबूलाल मरांडी...

मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से झारखंड विधानसभा की महिला सदस्यों ने की मुलाकात !

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड विधानसभा की महिला सदस्यों ने की मुलाकात !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में झारखंड विधानसभा की महिला सदस्यों ने मुलाकात की। इस...

मुख्यमंत्री से पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने शिष्टाचार भेंट की !

मुख्यमंत्री से पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने शिष्टाचार भेंट की !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज झारखंड विधानसभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार...

अपने अपने निकाय क्षेत्रों के नरेंद्र मोदी बने निकाय जनप्रतिनिधि….आदित्य साहू !

अपने अपने निकाय क्षेत्रों के नरेंद्र मोदी बने निकाय जनप्रतिनिधि….आदित्य साहू !

by firstreport desk2
3 days ago
0

रांची : झारखंड प्रदेश भाजपा द्वारा आज प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू की अध्यक्षता में चिरौंदी रांची स्थित गीतांजलि...

भाजपा ने प्रदेश भर के सभी जिलों में किया ममता बनर्जी का पुतला दहन !

भाजपा ने प्रदेश भर के सभी जिलों में किया ममता बनर्जी का पुतला दहन !

by firstreport desk2
3 days ago
0

रांची :भाजपा एसटी मोर्चा द्वारा प्रदेश भर के सभी जिलों में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का पुतला दहन...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विमेंस कॉलेज, रांची में भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया !

    अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विमेंस कॉलेज, रांची में भाषण प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया !

    28 shares
    Share 11 Tweet 7
  • अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लगभग 40 हजार स्वास्थ्य सहियाओं को मिला तोहफा !

    13 shares
    Share 5 Tweet 3
  • असम के आदिवासी समुदाय को उनका हक-अधिकार मिले – हेमंत सोरेन !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • बच्चा चोरी के संदेह में एक विक्षिप्त महिला को लाठी से पीटकर मौत के घाट उतार दिया !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • झामुमो-कांग्रेस-राजद गठबंधन सरकार के सवा वर्ष के राज्य में जो हालात उत्पन्न चर्चा – नवीन जायसवाल !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1

अभी अभी

दिन-दहाड़े केनरा बैंक में डकैती !

दिन-दहाड़े केनरा बैंक में डकैती !

March 11, 2026
बिहार मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान अररिया जिले को दी 546 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात !

बिहार मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान अररिया जिले को दी 546 करोड़ रुपये की योजनाओं की सौगात !

March 11, 2026
मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान अररिया जिले में विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा बैठक की !

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान अररिया जिले में विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा बैठक की !

March 11, 2026
बिहार मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा के तहत अररिया में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए !

बिहार मुख्यमंत्री समृद्धि यात्रा के तहत अररिया में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए !

March 11, 2026
पोटका विधायक संजीव सरदार ने कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से की मुलाकात !

पोटका विधायक संजीव सरदार ने कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की से की मुलाकात !

March 11, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.