Sunday, January 25, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुजरात के अहमदाबाद में हर घर तिरंगा अभियान शुभारंभ किया !

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुजरात के अहमदाबाद में हर घर तिरंगा अभियान शुभारंभ किया !

आजादी का अमृत महोत्सव' देशभक्ति का एक ज्वार खड़ा करने का जरिया बना.

First Report Live Desk by First Report Live Desk
2 years ago
in अहमदाबाद, गुजरात, पॉलिटिक्स
Reading Time: 1 min read
A A
0
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुजरात के अहमदाबाद में हर घर तिरंगा अभियान शुभारंभ किया !
2
SHARES
5
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

अहमदाबाद : केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुजरात के अहमदाबाद में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आयोजित तिरंगा यात्रा को संबोधित किया। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

अमित शाह ने कहा कि हाथ में तिरंगा लेकर खड़े हजारों लोगों को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि प्रधानमंत्री श . नरेन्द्र मोदी जी द्वारा देश के हर बच्चे और हर युवा के मन में देशभक्ति का जज्बा पैदा करने के लिए चलाया गया अभियान सफल हो रहा है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त 2022 को देश में एक भी घर ऐसा नहीं था जिस पर तिरंगा न फहराया गया हो और लोगों ने सेल्फी न ली हो। श्री शाह ने कहा कि मोदी जी ने देशभर के लोगों का आह्वान किया है कि इस बार भी सभी अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराएं, जिससे पूरा देश तिरंगामय हो जाए। उन्होंने कहा कि गुजरात से मिट्टी और तिरंगा हाथ में लेकर युवा निकलेंगे और दिल्ली पहुंचेंगे। ये युवा दिल्ली में देशभर से लाई गई मिट्टी तिरंगे के साथ प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी को सौंपेंगे और युवा शक्ति हर गांव में महान भारत के संकल्प को दोहराएगी।

ये भीपढ़िये

झारखंड के विद्यार्थियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन दिल्ली में करने पर हर्ष व्यक्त किया !

लालू प्रसाद यादव ने तेजस्वी के नाम पर लगाई मुहर !

पाकुड़ के पूर्व विधायक अकील अख्तर AIMIM में हुए शामिल !

सीएम हेमंत सोरेन२६जनवरी को झारखंड में राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराना गणतंत्र दिवस और संविधान का अपमान है :बाबूलाल मरांडी !

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि मोदी  के नेतृत्व में जिस प्रकार से ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ देशभक्ति का एक ज्वार खड़ा करने का जरिया बना, उसी तरह से ‘मेरी माटी-मेरा देश’ कार्यक्रम आने वाले दिनों में महान, विकसित व आत्मनिर्भर भारत बनाने के हमारे संकल्प को पूरा करेगा। गृह मंत्री ने सभी देशवासियों से अपील की है कि वे 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों पर तिरंगा लहराएं और अपनी सेल्फी को ऑनलाइन अपलोड करें, लोगों का यह प्रयास समग्र देश को महान बनाने के अभियान में परिवर्तित हो जाएगा। श्री शाह ने कहा कि जिस उत्साह और उमंग के साथ उनके सामने युवा खड़े हैं, उन्हे पूरा विश्वास है कि यह अभियान देशभक्ति की भावना को चरम सीमा पर ले जाएगा और देश को महान बनाने के संकल्प को दृढ़ता के साथ जन-जन में और विशेषकर बच्चों और युवाओं में स्थापित करेगा।आजादी के अमृत महोत्सव में समग्र देश में देशभक्ति का एक ज्वार खड़ा करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त,2023 को आजादी का अमृत महोत्सव समाप्त होगा और प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश 15 अगस्त 2023 से लेकर 15 अगस्त 2047 तक आजादी का अमृत काल मनाएगा। आजादी के 75 साल से 100 साल की यात्रा के दौरान हम इस देश को हर क्षेत्र में महान और नंबर एक बनाएंगें। श्री शाह ने कहा कि यह अमृत काल विशेषकर हमारी युवा पीढ़ी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होने कहा कि जिस प्रकार सन् 1857 से 1947 तक के 90 सालों में युवा पीढ़ी ने आजादी के आंदोलन का नेतृत्व किया और देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त किया, उसी तरह भारत की युवा पीढ़ी को 2023 से 2047 तक का समय देश को महान बनाने के लिए भारत माता को समर्पित करना है। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी जी ने आजादी के अमृत महोत्सव वर्ष को एक बहुत अच्छे भाव के साथ देश की जनता के सामने रखा है।उन्होंने कहा कि वर्ष 1857 से लेकर 1947 तक के 90 सालों में लाखों-करोड़ों स्वतंत्रता सेनानीयों ने लगातार संघर्ष कर और अपने जीवन का बलिदान देकर हमारे देश को आजाद करवाया। परिणामस्वरुप पिछले 75 साल से हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र बनकर समग्र विश्व में अपना रास्ता बना रहा है।श्री शाह ने कहा कि आजादी के इस संघर्ष में कई स्वतंत्रता सेनानीयों ने अपने प्राण न्यौछावर कर दिए। महान स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह इंकलाब जिंदाबाद का नारा लगाते हुए हंसते-हंसते फांसी चढ़ गए। 17 साल के खुदीराम बोस, जिनके सामने पूरा जीवन पड़ा था, ने जाति, धर्म, प्रदेश और क्षेत्र ना देखते हुए देश के लिए अपना बलिदान दे दिया तो दूसरी ओर 80 साल के बाबू कुंवर सिंह जी सन् 1857 के संग्राम में वीरगति को प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने देश की स्वतंत्रता के लिए जो बलिदान दिया है वो सिर्फ बलिदान नहीं है बल्कि हमारे लिए और आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन जीने का एक संस्कार है।श्री शाह ने कहा कि आज आजादी के 75 साल बाद हम देश के लिए मर तो नहीं सकते मगर देश के लिए जीने से हमें कोई नहीं रोक सकता।

Tags: https://firstreportlive.com/misc/kendreey-g-h-eva…hubhaaranbh-kiya/2485/
Share1Tweet1SendShare
First Report Live Desk

First Report Live Desk

You May Like This

मुख्यमंत्री ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के ऑल सोल्स कॉलेज का किया दौरा !

मुख्यमंत्री ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के ऑल सोल्स कॉलेज का किया दौरा !

by firstreport desk2
8 hours ago
0

ऑक्सफोर्ड/लंदन/रांची मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के ऑल सोल्स कॉलेज का दौरा किया। इस क्रम में उन्होंने भारत के...

झारखण्ड सरकार और नवीन जिंदल समूह के बीच  विकास पर सहयोग को लेकर बैठक !

झारखण्ड सरकार और नवीन जिंदल समूह के बीच विकास पर सहयोग को लेकर बैठक !

by firstreport desk2
1 day ago
0

रांची / लंदन : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से लंदन में नवीन जिंदल समूह के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। यह भेंट...

सह प्रवक्ता  विनोद कुमार पाण्डे के समक्ष लोहरदगा जिला के सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली !

सह प्रवक्ता विनोद कुमार पाण्डे के समक्ष लोहरदगा जिला के सैकड़ों लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली !

by firstreport desk2
2 days ago
0

रांची :रांची स्थित झामुमो केंद्रीय कार्यालय मे पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व के प्रति...

क्रिटिकल मिनरल्स के लिए एक जिम्मेदार वैश्विक केंद्र के रूप में उभरा !

क्रिटिकल मिनरल्स के लिए एक जिम्मेदार वैश्विक केंद्र के रूप में उभरा !

by firstreport desk2
2 days ago
0

दावोस/रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में ऊर्जा सुरक्षा, स्वच्छ ऊर्जा और सुगम वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं को लेकर बढ़ती...

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने यूके की मंत्री सीमा मल्होत्रा से मुलाकात !

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने यूके की मंत्री सीमा मल्होत्रा से मुलाकात !

by firstreport desk2
2 days ago
0

लंदन/रांची :मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने यूनाइटेड किंगडम सरकार की संसदीय अवर सचिव (समानता एवं इंडो-पैसिफ़िक मामलों की मंत्री) सीमा मल्होत्रा...

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के क्रम में मुजफ्फरपुर जिले को दी सौगात !

मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के क्रम में मुजफ्फरपुर जिले को दी सौगात !

by firstreport desk2
2 days ago
0

पटना : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के क्रम में मुजफ्फरपुर जिले में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का जायजा...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • दावोस में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की टाटा स्टील के शीर्ष नेतृत्व से अहम बैठक !

    दावोस में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की टाटा स्टील के शीर्ष नेतृत्व से अहम बैठक !

    10 shares
    Share 4 Tweet 3
  • इस्पात एंड स्टील संयंत्र में हुये ब्लास्ट में बिहार के मजदूरों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन देर रात दावोस से पहुँचे लंदन !

    6 shares
    Share 2 Tweet 2
  • झारखंड के सीएम हेमन्त सोरेन के बाद कल्पना सोरेन सर्वोच्च सम्मान व्हाइट बैज से सम्मानित किया गया !

    4 shares
    Share 2 Tweet 1
  • वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में इंफोसिस ग्लोबल के साथ टेक्नोलॉजी और एआई में सहयोग पर चर्चा !

    3 shares
    Share 1 Tweet 1

अभी अभी

गुरुजी को पद्म भूषण सम्मान का स्वागत – विनोद !

गुरुजी को पद्म भूषण सम्मान का स्वागत – विनोद !

January 25, 2026
झारखंड के गुरुजी शिबू सोरेन को पद्म भूषण सम्मान !

झारखंड के गुरुजी शिबू सोरेन को पद्म भूषण सम्मान !

January 25, 2026
राष्ट्रीय मतदाता दिवस सभी के लिए अहम : न्यायायुक्त !

राष्ट्रीय मतदाता दिवस सभी के लिए अहम : न्यायायुक्त !

January 25, 2026
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का लंदन के वेस्टमिन्स्टर चैपल स्थित सभागार में दिया  भाषण !

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का लंदन के वेस्टमिन्स्टर चैपल स्थित सभागार में दिया भाषण !

January 25, 2026
झारखंड की महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिज संभावनाओं पर केंद्रित एक उच्चस्तरीय बैठक !

झारखंड की महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक खनिज संभावनाओं पर केंद्रित एक उच्चस्तरीय बैठक !

January 25, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.