Tuesday, March 17, 2026
  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy
First Report Live
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल
No Result
View All Result
First Report Live

Home » अहमदाबाद प्लेन क्रैश की जांच रिपोर्ट !

अहमदाबाद प्लेन क्रैश की जांच रिपोर्ट !

उड़ते ही बंद हो गए थे दोनों इंजन, पायलट ने पूछा- क्यों कट किया ईंधन .

firstreport desk2 by firstreport desk2
8 months ago
in अहमदाबाद, क्राइम, देश
Reading Time: 1 min read
A A
0
अहमदाबाद प्लेन क्रैश की जांच रिपोर्ट !
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ये भीपढ़िये

बिहार में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता !

बिहार में भीषण गर्मी और लू से निपटने की व्यापक तैयारी !

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ़्तार में शामिल हुये सीएम ! !

झारखंड में AI आधारित शासन की नई शुरुआत :दीपिका पांडेय !

एयर इंडिया क्रैश रीपोर्ट : भारत की अब तक की सबसे भयावह विमान दुर्घटनाओं में से एक एअर इंडिया फ्लाइट 171 के हादसे पर एअरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने शनिवार आधी रात के बाद अपनी प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की। यह रिपोर्ट विमान दुर्घटना के एक महीने बाद आई है, जिसमें 260 लोगों की मौत हो गई थी। रिपोर्ट में कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (CVR) से मिले चौंकाने वाले संवाद सामने आए हैं।
रिपोर्ट में दर्ज कॉकपिट बातचीत के अनुसार उड़ान के तुरंत बाद अचानक दोनों इंजनों में ईंधन कटऑफ हो गया। तभी एक पायलट ने दूसरे से पूछा, “तुमने फ्यूल क्यों कट किया?” दूसरे पायलट ने जवाब दिया, “मैंने ऐसा नहीं किया।”
विमान ने उड़ान भरते ही 180 नॉट्स की अधिकतम गति प्राप्त की। उसी समय दोनों इंजनों के फ्यूल कटऑफ स्विच “RUN” से “CUTOFF” में 1 सेकंड के अंतर से ट्रांजिशन कर गए। तुरंत इंजन 1 का फ्यूल स्विच RUN में लौटाया गया। इंजन 2 का स्विच भी RUN में डाला गया। इसके तुरंत बाद विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि दोनों इंजनों में री-स्टार्ट की प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी, समय और ऊंचाई की कमी के चलते दोनों इंजन पुनः चालू नहीं हो सके।
रिपोर्ट की अन्य महत्वपूर्ण बातें
रैम एअर टरबाइन (RAT) का खुलना आपातकालीन स्थिति की पुष्टि करता है। फ्लैप हैंडल सही 5-डिग्री टेकऑफ स्थिति में मिला। लैंडिंग गियर “डाउन” स्थिति में था। थ्रस्ट लीवर दुर्घटना तक फॉरवर्ड पोजिशन में थे। मौसम अनुकूल था, पक्षी से टक्कर नहीं हुई। विमान का वजन मानक सीमा में था।
एअर इंडिया का बयान
एअर इंडिया ने रिपोर्ट सामने आने के बाद बयान जारी किया है। एअरलाइंस के मुताबिक, फ्लाइट AI171 की दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना से प्रभावित परिवारों और सभी लोगों के साथ एकजुटता के साथ खड़ी है। इस अपूरणीय क्षति पर हम गहरा शोक व्यक्त करते हैं और इस कठिन समय में प्रभावितों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए पूर्ण रूप से प्रतिबद्ध हैं। हम आज, 12 जुलाई 2025 को विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (AAIB) द्वारा जारी की गई प्रारंभिक रिपोर्ट की प्राप्ति की पुष्टि करते हैं और उसकी समीक्षा कर रहे हैं।
एअर इंडिया सभी संबंधित पक्षों, विशेष रूप से नियामक एजेंसियों के साथ निकट समन्वय में कार्य कर रही है और AAIB सहित सभी जांच एजेंसियों के साथ पूर्ण सहयोग कर रही है। चूंकि यह जांच अभी सक्रिय अवस्था में है, इसलिए हम फिलहाल इस दुर्घटना से जुड़े किसी भी तकनीकी या तथ्यात्मक विवरण पर टिप्पणी करने में असमर्थ हैं। ऐसे सभी प्रश्नों के लिए हम AAIB से संपर्क करने का अनुरोध करते हैं। हम एक बार फिर सभी दिवंगत यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हैं। हमारा मन और हमारी प्रार्थनाएं उनके साथ हैं।
फ्लीट सेफ्टी पर क्या कहा गया?
रिपोर्ट में कहा गया है कि B787-8 या इसके GE GEnx-1B इंजनों में कोई सिस्टमेटिक फेल्योर नहीं पाया गया है। एअरपोर्ट बाउजर्स से लिए गए ईंधन के सैंपल संतोषजनक पाए गए हैं दुर्घटनाग्रस्त विमान से बहुत कम मात्रा में ईंधन बरामद हुआ, जिसकी जांच जारी है।
रिपोर्ट बताती है कि 2018 में अमेरिकी FAA ने बोइंग 737 विमानों में फ्यूल स्विच लॉकिंग मैकेनिज्म को लेकर एक एडवाइजरी जारी की थी, लेकिन यह अनिवार्य नहीं थी। बोइंग 787-8 में वही मैकेनिज्म मौजूद है, लेकिन एअर इंडिया ने इस संबंध में कोई निरीक्षण नहीं किया।
मेंटेनेंस रिकॉर्ड में क्या मिला?
थ्रॉटल कंट्रोल मॉड्यूल को 2019 और 2023 में बदला गया था, लेकिन फ्यूल स्विच से जुड़ी कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई थी।
जांच टीम में कौन-कौन?
जांच की अगुवाई AAIB चीफ जीवीजी युगंधर कर रहे हैं। टीम में पायलट्स, इंजीनियर्स, एविएशन साइकोलॉजिस्ट, एविएशन मेडिसिन स्पेशलिस्ट और फ्लाइट रिकॉर्डर विशेषज्ञ शामिल हैं। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और इकलौते जीवित यात्री के बयान का विश्लेषण अभी जारी है।
एएआईबी ने कहा, “दोनों इंजनों को मलबे वाली जगह से निकाल लिया गया है और हवाई अड्डे के एक हैंगर में अलग रखा गया है।” उन्होंने आगे कहा, “आगे की जांच के लिए जरूरी घटकों की पहचान कर उन्हें अलग रखा गया है।” एएआईबी ने आगे बताया कि ड्रोन से फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी सहित मलबे वाली जगह पर काम पूरा हो गया है और मलबे को एक सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है।

Tags: #Investigation report #of Ahmedabad plane# crash .
ShareTweetSendShare
firstreport desk2

firstreport desk2

You May Like This

महिला मेगा जॉब फेयर में उमड़ा उत्साह !

महिला मेगा जॉब फेयर में उमड़ा उत्साह !

by firstreport desk2
16 hours ago
0

पटना :समाज कल्याण विभाग, बिहार सरकार के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास निगम द्वारा आयोजित दो दिवसीय महिला मेगा जॉब...

BITM 35वें संस्करण की घोषणा की !

BITM 35वें संस्करण की घोषणा की !

by firstreport desk2
16 hours ago
0

रांची : बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा अपने वार्षिक सांस्कृतिक उत्सव बिटोत्सव के 35वें संस्करण का आयोजन 19 से 22 मार्च...

झारखंड प्रदेश भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राज्यसभा सदस्य चुने जाने पर दी बधाई !

झारखंड प्रदेश भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन राज्यसभा सदस्य चुने जाने पर दी बधाई !

by firstreport desk2
16 hours ago
0

रांची : झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवम सांसद आदित्य साहू ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बिहार...

पत्रकार प्रवीण सिन्हा के असामयिक निधन पर प्रदेश भाजपा ने जताया शोक !

पत्रकार प्रवीण सिन्हा के असामयिक निधन पर प्रदेश भाजपा ने जताया शोक !

by firstreport desk2
17 hours ago
0

रांची : झारखंड के दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा के भाई प्रवीण सिन्हा के...

बिहार में NDA के सभी 5 उम्मीदवार राज्यसभा के लिए चुने गए  महागठबंधन को बड़ा झटका !

बिहार में NDA के सभी 5 उम्मीदवार राज्यसभा के लिए चुने गए महागठबंधन को बड़ा झटका !

by firstreport desk2
17 hours ago
0

पटना : बिहार के जनता दल (यू) के मुख्य प्रवक्ता एवं बिहार विधान परिषद सदस्य नीरज कुमार ने महागठबंधन के...

सनातन महापंचायत रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर एक अहम बैठक !

सनातन महापंचायत रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर एक अहम बैठक !

by firstreport desk2
18 hours ago
0

रांची :सनातन महापंचायत रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर एक अहम बैठक प्रेस क्लब में हुई l इस बैठक में सनातन...

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

I agree to the Terms & Conditions and Privacy Policy.

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग न्यूज

  • पटना द्वारा फिट इंडिया कार्निवल 2026 का सफल आयोजन

    पटना द्वारा फिट इंडिया कार्निवल 2026 का सफल आयोजन

    8 shares
    Share 3 Tweet 2
  • भारत चुनाव आयोग चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख ऐलान !

    8 shares
    Share 3 Tweet 2
  • झारखंड मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने आज शोरूम का फ़ीता काटकर शुभारंभ किया !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • FASTag वार्षिक पास शुल्क में संशोधन !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2
  • BITM 35वें संस्करण की घोषणा की !

    7 shares
    Share 3 Tweet 2

अभी अभी

महिला आयोग की स्थापना हो-अंबा प्रसाद !

महिला आयोग की स्थापना हो-अंबा प्रसाद !

March 17, 2026
चापाकल संकट ने विधानसभा का माहौल गरमाया !

चापाकल संकट ने विधानसभा का माहौल गरमाया !

March 17, 2026
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने असम विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारकों वाली सूची चुनाव आयोग को भेजी !

झारखंड मुक्ति मोर्चा ने असम विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारकों वाली सूची चुनाव आयोग को भेजी !

March 17, 2026
झारखंड राज्यपाल  संतोष कुमार गंगवार ‘एग्रोटेक किसान मेला–2026’ के समापन समारोह पहुचें !

झारखंड राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ‘एग्रोटेक किसान मेला–2026’ के समापन समारोह पहुचें !

March 16, 2026
बिहार में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता !

बिहार में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता !

March 16, 2026
First Report Live

First Report Live हर कीमत पर जनता की शब्द और आवाज़ बनकर खबर प्रकाशित करती है। हमारी नज़र विशेष तौर पर बिहार-झारखंड के साथ साथ पूरे देश की खबरों पर बनी रहती है। लेटेस्ट खबरों की अपडेट्स के लिए जुड़े रहिए।

  • About
  • Careers
  • Contact
  • Privacy Policy

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • बिहार
    • पटना
    • दरभंगा
    • भागलपुर
    • बांका
    • गया
    • औरंगाबाद
    • रोहतास
    • कैमूर
    • जहानाबाद
    • नवादा
  • झारखंड
    • रांची
    • हजारीबाग
    • जमशेदपुर
    • धनबाद
    • बोकारो
    • गिरिडीह
    • दुमका
  • पॉलिटिक्स
  • बिजनेस
  • धर्म
  • फिल्मी
  • करियर
  • खेल

© 2021–2023 firstreportlive.com | All Rights Reserved | Designed and Managed by ITVision Web Technologies

This website uses cookies. By continuing to use this website you are giving consent to cookies being used. Visit our Privacy and Cookie Policy.